Money Plant: मनी प्लांट को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है वहां पर धन और सुख-समृद्धि का वास रहता है। आपको बता दे मनी प्लांट लगाने के कुछ नियम भी हैं, जिसके अनुसार ही मनी प्लांट लगाना चाहिए। पैसों की तंगी दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए मनी प्लांट का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है।