इंडिया न्यूज़: (Holi Special Khaskhas Thandai Recipe) होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। रंगों का त्योहार आते ही हर घर में तैयारियां भी जोर-शोर से शुरु हो जाती है। अब ऐसे में होली का त्योहार हो और ठंडाई का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं। अगर इस होली आप भी अपने घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो खसखस की ठंडाई एक बढ़िया विकल्प साबित होगी। तो यहां जानिए 2 लोगों के लिए खसखस की ठंडाई बनाने का आसान तरीका।
सामग्री:
- 50 ग्राम खसखस
- स्वादानुसार चीनी
- जरूरत के मुताबिक पानी
- 4-5 आइस क्यूब्स
विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में खसखस के दाने पानी में डालकर 3 घंटे तक भिगोकर रख दें।
- जब दाने नरम हो जाएं, तो इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब में 4 चम्मच पानी डालकर फिर से थोड़ा दरदरा पीस लें।
- इसके बाद इस पेस्ट को किसी कपड़े की मदद से एक बर्तन में छान लें।
- वहीं, बचे हुए पेस्ट में पानी डालकर इसे फिर से छान लें।
- अब इसमें स्वादानुसार शक्कर मिलाएं और फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब यह अच्छे से ठंडी हो जाए, तो इसे सर्विंग ग्लास में डालकर आइस क्यूब्स के सर्व करें।