Organic Kajal: श्रृंगार चाहे जितना भी कम या ज़्यादा हो आँखों के काजल की बात ही कुछ और है। काजल लग जाने से जैसे आंखें बोल उठती हैं। मार्किट में कई तरह के काजल और आईलाइनर अवेलेबल हैं लेकिन हमारी आंखों की सेहत के लिए ऑर्गेनिक काजल बेस्ट होते हैं। इनमें अक्सर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स जैसे कि बादाम ऑयल, केस्टर ऑयल या शीया बटर होते हैं जो हमारी आंखों की नाजुक त्वचा को मॉइस्चराइज और नरीश करने में मदद करते है। अगर आप आर्गेनिक काजल खरीदना चाहते हैं पर ये सोच रहे हैं कि कौन सा ब्रांड लें तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। यहां हमने कुछ आर्गेनिक काजल के ब्रांड शेयर किया है।
- Biotique Bio Kaajal: इस काजल के काले रंग की बात ही कुछ और है। यह काजल आर्गेनिक सामग्री जैसे बादाम का तेल, कैस्टर तेल और कपूर से बना है। इसे लगाना आसान है और इसका काला आंखों पर घंटों तक टिकता है।
- Soul Tree Ayurvedic Kajal:यह काजल घी, आलमंड ऑयल और नेचुरल पिगमेंट्स जैसे इंग्रेडिएंट्स से तैयार किया गया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिनकी स्किन सेंसिटिव है
- Forest Essentials Natural Eye Kohl : यह काजल घी और बादाम के तेल जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना है। यह आंखों के लिए सॉफ्ट होने के साथ ही सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए बेस्ट काजल है। कहते हैं आंखों को शांत करने और तनाव को दूर करने के लिए यह काजल कारगर है।
-
Kama Ayurveda Natural Kajal: यह भी नेचुरल सामग्री जैसे घी, कपूर और बादाम के तेल से बनाया जाता है। यह लंबे समय तक चलने वाला और स्मज-प्रूफ है, पूरे दिन पहनने के लिए एकदम सही है।