इंडिया न्यूज़: (Desi Masala Cocktail Recipe) गर्मियों में पीने के लिए अगर आप कुछ अलग और टेस्टी ढूंढ रहें हैं, तो सफेद रम और अमरूद के रस से बना मसाला कॉकटेल बेस्ट होगा। मसालों, रम और अमरूद के रस से बना कॉकटेल का स्वाद को बढ़ाएगा है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो यहां जानिए 2 लोगों के लिए देसी मसाला कॉकटेल बनाने की ये रेसिपी।
सामग्री:
- दो बड़े चम्मच सफेद रम
- पांच बड़े चम्मच अमरूद का रस
- एक छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
- एक छोटा चम्मच नमक
- तीन हरी मिर्च
- एक नींबू का रस
विधि:
- देसी मसाला कॉकटेल बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च को बीच से काट लें।
- अब एक ग्लास के किनारों पर नमक लगाएं।
- इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च को गिलास में डालें।
- अब गिलास में अपनी पसंद की कोई भी सफेद रम डालें।
- इसके बाद नमक और रेड चिली फ्लेक्स ग्लास में डालें।
- अब अंत में इसके ऊपर अमरूद का जूस डालें और सर्व करें।