इंडिया न्यूज, पंजाब punjab-police-constable-recruitment-exam-result-declared: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है कि पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है।

विदित रहे कि कि यह परिणाम शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती में भाग लिया था, वे अपना परिणाम पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर  चेक कर सकते हैं।

सितंबर महीने में आयोजित हुई थी परीक्षा

पंजाब पुलिस की ओर से राज्य में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर, 2021 को दो पाली में किया गया था। इससे पहले भर्ती के परिणाम को 8 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था। हालांकि, इसे वापस ले लिया गया था और संशोधित परिणाम को वापस 27 मई, 2022 को जारी किया गया है।

यहां देखें अपना परिणाम

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
अब होंम पेज पर दिखाई दे रहे कांस्टेबल भर्ती, 2021 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप श्रेणी अनुसार मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
अब  Ctrl + F की मदद से पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।
पीडीएफ को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

Read More: रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका 

 

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube