India News ( इंडिया न्यूज) Rasgulla: भारत में इस वक्त त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस दौरान लोग खूब रसगुल्ला और मिठाई का सेवन करते हैं। खाए जाते हैं। इस दौरान कई लोग छेना की मिठाई खाते हैं। बता दें कि अन्य मिठाईयों में मैदा या बेसन मिलाया जाता है और उसकी गिनती अनाज में होती है। जिसे देखते हुए लोग छेना मिठाई खाना ही अच्छा मानते है। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप छेना की मिठाई असली है या नकली इसका पता लगा सकते हैं।
कैसे करें पता
मालूम हो कि रसगुल्ला में ज्यादा कुछ नही बस स्टार्च की मिलावट की जाती है। साथ ही उबले हुए और मैश आलू भी इसमें इस्तेमाल किए जाते हैं। यहां तक तो कई बार इसमें घी और सल्फ्यूरिक एसिड भी मिलाई जाते हैं। अगर आपको पता करना है कि जो रसगुल्ला आप खा रहे हैं वो असली है या नकली तो आप 2-3 मिलीलीटर छेना लें। इसमें 5 मिलीलीटर पानी लें, फिर इसमें सभी को उबाल दें। इसके बाद 2-3 बूंद आोडिन डालें। इस दौरान अगर कलर निला पड़ जाता है, तो समझ जाए कि इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है।
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
मालूम हो कि छेना हमेशा दूध को फाड़ कर ही बनाया जाता है। इलके अलावा इसे गोल करके चाशनी में उबाला जाता है। जिसके बाद इसका आकार बड़ा और स्पंजी हो जाता है। बता दें कि अगर रसगुल्ला नकली है तो ये सपंजी नही होगा, इसके साथ ही इसमें मिठास भी ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ेंः-