इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
हमारे हिंदू धर्म में हर स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का अनादर होता है वहां पर कभी भी सुख-समृद्धि का वास नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें रात को सोने से पहले महिलाओं को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे शारीरिक और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही जानिए सोने से पहले कौन से काम करना होगा शुभ।
खाने की चीजों का आदान प्रदान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद किसी को भी दूध, नमक, तेल, प्याज आदि किसी को नहीं देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
रात के समय बालों का धोना
वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जिंदगी में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।
जूठे बर्तन छोड़ देना
वास्तु के अनुसार, रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। माना जाता है कि लक्ष्मी मां घर घर छोड़कर चली जाती हैं। इसके साथ ही धन हानि के साथ मनमुटाव भी बढ़ता है।
महिलाएं जरूर करें ये काम
- सोने से पहले महिलाएं कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है।
- रात को सोने से पहले महिलाओं को प्रवेश द्वार में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, महिलाएं सप्ताह में एक-दो बार सोने से पहले हर कमरे के कोने पर थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें और सुबह बिना किसी से कुछ कहें इस नमक को उठाकर बाहर फेंक दें। इससे वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : भगवान शिव की पूजा में न करें इन वस्तुओं का प्रयोग, रखें इन बातों का ध्यान
ये भी पढ़ें : मनी प्लांट को घर में लगाने से आती है सुख-समृद्धि, करें ये काम
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !