India News ( इंडिया न्यूज़ ) (Vastu Tips): आपने अपने घर पर कभी न कभी झाडू लगाने के नियम के को सुना होगा। झाड़ू लगाने को लेकर बहुत सारे नियम बताए जातें हैं। झाड़ू को कब लगाने चाहिए, झाड़ू कब नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू घर में कहां रखने की जगह कहा होनी चाहिए, झाड़ू कैसे रखना चाहिए। यह सारी आपने कभी न कभी जरुर सुना होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि हमें इन सारी बातों को ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यह सारी बातें हमारी शास्त्रो में कही गई है। इसका पालन करने से हमारे जिवन पर बेहद असर पड़ता है।

इस समय झाडू लगाते है तो करते हैं  देवी-देवताओं का अपमान

हमें ऐसा बताया गया है कि अगर आपके परिवार से कोई बाहर जा रहा हो तो उस समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता है कि झाड़ू को पवित्र होती है और इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी के घर से जाने के समय झाड़ू लगाते है तो आप देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। इसलिए ऐसे समय में झाडू लगाने से बचना चाहिए।

इस समय झाडू लगाते है तो आप जिंदगी में पीछे हो जाते है

इसके पीछे का एक यह भी कारण बताया जाता है कि अगर आप इस तरह झाड़ू लगाते है तो आप अपने सौभाग्य को घर से बाहर निकाल देतो हो। कहा जाता है कि जाते हुए वयक्ति के साथ आपका सौभाग्य भी बाहर चला जाता है। कहा जाता है कि स तरह से झाड़ू लगाने से आप सफल नहीं हो पाते और आप अपनी जिंदगी में पीछे हो जाते हैं।

झाड़ू को लक्ष्मी मां का दर्जा दिया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और धन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है।