India News ( इंडिया न्यूज़ ) : ट्रेन हो या होटल आप नोटिस करेंगे कि वहां ज्यादातर बेडशीट हमेशा सफेद ही होती हैं। दरअसल, इसके पीछे एक दिलचस्प कारण है। शायद आपको नहीं मालूम होगा कि होटल और रेलवे बेडशीट को साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। ब्लीचिंग से रंगीन चादरों का रंग आसानी से फीका पड़ जाता हैं। वहीं सफेद चादरों का रंग ज्यों तो त्यों बना रहता है। और वह फीका भी नहीं पड़ता। ब्लीचिंग से चादरों की गंध खत्म हो जाती है। इसलिए रंगीन चादरों के बजाय होटल और ट्रेन में सफेद चादरों का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
तनाव को करता है दूर
सफेद रंग तनाव को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों का मन शांत रहे और वे होटल के रूम में घुसते ही आराम महसूस करें इसलिए भी सफेद चादर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे यात्रियों के आसपास पॉजिटिव वाइब्स भी आती है। सफेद रंग के चादर का इस्तेमाल करने का दूसरा कारण यह भी है। कि इन पर दाग, धब्बे और गंदगी साफ तौर पर नजर आती है। होटल कर्मचारी सफेद चादरों पर दाग को आसानी से पहचान सकते हैं। और उसे साफ कर सकते हैं। ऐसा करना कलरफुल बेडशीट के साथ मुश्किल होता है। जैसा कि हम जानते हैं कि सफेद रंग शांति और आराम का प्रतीक होता है। और इसका इस्तेमाल कपल्स ज्यादातर हनीमून के दौरान भी करते हैं। इससे जोड़े के बीच प्रेम संबंध बढ़ता है। और उन्हें अपनी सभी चिंताओं को भूलने में भी मदद मिलती है।
बेडशीट का खास महत्व
जब भी आप होटल रूम में रुकने के लिए जाते हैं। तो सफेद बेडशीट से आप हाइजीन का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं। बेडशीट और तकिये साफ न होने पर आप उन्हें बदलने के लिए भी कह सकते हैं। वहीं कलरफुल बेडशीट में गंदगी छिप जाती है।
ये भी पढ़ें:- जीवन में सफल होने के लिए अपनाएं ये आदतें