India News (इंडिया न्यूज), Aadar Alekha Wedding: बॉलीवुड एक्टर और कपूर खानदान की लाडली रीमा जैन के बेटे आदर जैन ने शुक्रवार को शादी कर ली है। आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड से मंगेतर बनी अलेखा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अलेखा ने अपनी शादी में लाल रंग का सब्यसाची आउटफिट पहना था।
आलिया भट्ट से की गई तुलना
इस आउटफिट में दुल्हन के रूप में अलेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ऐसे में नेटीजन्स अलेखा और कपूर खानदान की अन्य बहुओं के ब्राइडल लुक और खूबसूरती की तुलना करने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना खास तौर पर उनकी भाभी आलिया भट्ट से की जा रही है। नेटीजन्स का कहना है कि अलेखा ने खूबसूरती के मामले में आलिया भट्ट को दरकिनार कर दिया है।
क्या करती हैं कपूर खानदान की बहु?
इसके साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि कपूर और जैन खानदान की नई बहू अलेखा कौन हैं और पेशे से क्या करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अलेखा आडवाणी एक बिजनेस वुमन हैं और उनकी खुद की कंपनी भी है. वह फैशन इंडस्ट्री में भी काफी मशहूर हैं। वह मॉडलिंग भी करती हैं, उन्होंने कई ज्वैलरी और कपड़ों के ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है।
शादी में सबके लुक रहा शानदार
हालांकि, अदार जैन एक एक्टर हैं। इसके साथ ही घर में हुई इस शादी में जहां करीना कपूर और नीतू कपूर काफी सजी-धजी नजर आईं, वहीं आलिया काफी सिंपल लुक में नजर आईं। इस बार आलिया का ये अंदाज उनके फैंस को पसंद नहीं आया। उन्हें ऐसे देख लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है- उनका चेहरा और हेयरस्टाइल दोनों ही ठीक नहीं लग रहे हैं। एक ने कहा- कैसी लग रही हैं। दूसरे ने कहा- अपनी भाभी करीना के सामने कितनी फीकी लग रही हैं। एक और फैन ने लिखा- आलिया ये क्या कर दिया, पहली बार बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हैं, उनका लुक किसी लड़के जैसा लग रहा है।
आखिर क्यों हिंदू धर्म में नहीं किया जाता शिशुओं का अग्नि संस्कार…क्या कहता है इसपर गरुड पुराण?