India News (इंडिया न्यूज),  Aadar Jain Alekha Advani Wedding:  आदर जैन और अलेखा आडवाणी एक दूसरे के साथ कल रात शादी के बंधन में बांध गए हैं। इस शादी में कपूर खानदान ने चार चांद लगा दिए हैं। शादी के बाद आदर-आलेखा पहली बार पब्लिक में पति-पत्नी बनकर सामने आए। उन्होंने कैमरे के सामने पोज देते हुए एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया। लाल रंग के शादी के जोड़े में सजी अलेखा किसी अप्सरा सी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला लाल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी पहनी थी। उनके ज्वैलरी में खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और लाल चूड़ियां शामिल थीं। उन्होंने लाल चुनरी और फूलों से सजे ब्राइडल बन के साथ अपने लुक को पूरा किया।

आदर ने अलेखा को किया किस

आदर जैन अलेखा के साथ क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे, जिस पर बेहतरीन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी और पन्ना हार पहना था। तस्वीरें क्लिक करवाते वक्त यह नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा था। प्यार भरे पल में आदर ने अलेखा के माथे को चूमा, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस जोड़े का प्यार देखने लायक था और उनकी खुशी उनकी मुस्कुराहट में साफ झलक रही थी। 2023 में अलेखा को प्रपोज किया शादी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, बोनी कपूर, निखिल नंदा और अगस्त्य नंदा समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

‘खड़ूस ससुर’ से भीगी बिल्ली बन गए कंवलजीत सिंह, करते दिखे बहु की गुलामी! लोग बोले- अब आई समझ…

समुद्र तट पर अलेखा को किया था प्रपोज

आदर और अलेखा की प्रेम कहानी पिछले साल शुरू हुई थी, जब आदर ने सितंबर 2023 में समुद्र तट पर अलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने नवंबर 2023 में सोशल मीडिया पर एक प्यार भरे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जिसमें उन्होंने अलेखा को ‘मेरी जिंदगी की रोशनी’ कहा था। तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे आदर जैन अलेखा से पहले अदार एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों ने अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया।

क्यों ट्रोल हुए आदर?

2017 में फिल्म ‘कैदी बैंड’ से डेब्यू करने वाले आदर को आखिरी बार फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में देखा गया था। आदर के मेहंदी फंक्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बातचीत में ‘टाइमपास’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे कुछ लोगों ने उनके पिछले रिश्ते पर तंज माना था। हालांकि, कपल के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया।

यहां के दूल्हे राजा है जरा हटके, इस अंदाज में अपनी दुल्हनियां को लेने पहुंच गए ससुराल; देखकर हर कोई दंग