India News (इंडिया न्यूज), Abhinav Arora Bag Controversy: सोशल मीडिया पर भक्ति सामग्री पोस्ट करने वाले अभिनव अरोड़ा को लेकर इंटरनेट पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। अब महाकुंभ में स्नान करने गए अभिनव अरोड़ा के बैग को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका बैग बछड़े की खाल से बना है। आरोप के बाद लोग भड़क गए और उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। हालांकि अभिनव ने इन आरोपों को खारिज किया है।

बैग को लेकर छिड़ा विवाद

बता दें कि 12 फरवरी को अभिनव अरोड़ा महाकुंभ स्नान के लिए संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे थे। उन्होंने भगवा वस्त्र पहनकर डुबकी लगाई। इस दौरान उनके हाथ में एक डिजाइनर बैग भी नजर आया। जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इंटरनेट यूजर्स ने यहां तक ​​दावा किया कि इस बैग की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है।

इंटरनेट पर मचा हंगामा

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसे में लोग चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते। जब अभिनव के बैग को लेकर ऐसी बातें सामने आईं तो लोग भड़क गए और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि अभिनव अरोड़ा ने धर्म का सहारा लेकर खूब पैसा कमाया है।

अभिनव अरोड़ा ने दी सफाई

अभिनव अरोड़ा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनका बैग कपड़े के कैनवास से बना है। इसमें बछड़े की खाल नहीं लगी है। वह अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं करेंगे। वह चमड़े के जूते भी नहीं पहनते।

किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, पर्ची में निकलेगा नाम, रेखा गुप्ता समेत इन नामों की खूब चर्चा

इंस्टाग्राम अकाउंट बंद

अभिनव अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट कल बंद कर दिया गया। उन्होंने हैंडल बंद करने का आरोप अपने विरोधियों पर लगाया। आपको बता दें कि अभिनव के इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। कुछ दिन पहले ही उनका हैंडल हटा दिया गया था। उनका अकाउंट सर्च करने पर लिखा आता है कि यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है।

DL बनवाना हैं? तो जान लें ये नए नियम वरना होगी बड़ी मुश्किल,परिवहन विभाग ने बनाई नई योजना