India News (इंडिया न्यूज), Viral News: पिछले रमजान क्रिकेटर मोहम्मद शमी का रोजा न रखना विवाद का मुद्दा बन गया था। उनकी खूब ट्रोलिंग और उन्हें देश-विदेश से नसीहतें भी मिलीं। दरअसल होता यह है कि रोजा या व्रत रखते समय इंसान कई काम करने से बचता है। अक्सर कहा जाता है शरीर में ताकत नहीं बची है या शरीर मे थकान है। लेकिन इन सब को दरकिनार करते हुए एक पहलवान ने रोजा रखते हुए तीन-तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए। मिस्र के अशरफ महरूस को कबोंगा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने दांतों से हैरान कर देने वाला काम किया।

उन्होंने रस्सी की मदद से 279 टन की ट्रेन को खींचा और उसे 10 मीटर आगे बढ़ाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड बुक में एक साथ तीन रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए जानते हैं वो कौन से तीन रिकॉर्ड हैं, जिन्हें बनाकर अशरफ ने इतिहास रच दिया।

बनाए तीन विश्व रिकार्ड

  • सिर्फ़ दांतों की मदद से सबसे भारी ट्रेन खींचना
  • शरीर की ताकत से सबसे भारी ट्रेन इंजन (लोकोमोटिव) को खींचना।
  • सबसे तेज़ 100 मीटर की सड़क गाड़ी को खींचना।

पहले भी बनाए कई रिकॉर्ड

ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने कोई रिकॉर्ड बनाया हो। इससे पहले भी वो कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। इससे पहले वे 30 सेकंड में 11 कच्चे अंडे खाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इससे पहले भी वे अपनी शारीरिक ताकत के लिए पहचाने गए थे, जब उन्होंने अपने दांतों से 15,730 किलो का ट्रक खींचा था।

अशरफ के कारनामे दुनिया भर में तारीफ बटोर रहे हैं, लोग उनकी सेहत का राज जानना चाहते हैं। हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे कारनामे करने की ताकत भगवान से मिलती है। वे सिर्फ स्वस्थ रहने की कोशिश करते हैं, जिसके लिए अच्छा खाना बहुत जरूरी है। वे सब्जियां, मीट और फल खाते हैं, साथ ही नमक, चीनी और सोडा से भी परहेज करते हैं।

यहां बनेगी हवा में लटकती पहली बिल्डिंग, धरती के लगाएगी चक्कर, हाइट इतनी कि बौनी पड़ जाएगी बुर्ज खलीफा

कैसे होता है संभव?

ट्रेनिंग के बारे में पूछे जाने पर अशरफ बताते हैं कि वे रोजाना ट्रेनिंग करते हैं। रमजान के दिनों में भी वे ट्रेनिंग नहीं छोड़ते। रमजान के दिनों में किसी भी मैच में जाने से पहले वे जिम जाते हैं और 2 बजे से 4 या 5 बजे तक जिम में रहकर ट्रेनिंग करते हैं। साथ ही वे अपना रोजा भी नहीं तोड़ते। रमजान का बहाना बनाकर चीजों को टालने वालों के लिए वह कहते हैं कि मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि रमजान कोई बाधा नहीं, बल्कि ताकत और स्वास्थ्य का स्रोत है।

नदी के बीच धधकने लगी नाव! चली गई 148 लोगों की जान, दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल