India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Hindu Traditions : हिंदू धर्म में बड़ों के पैर छूना सम्मान और संस्कार का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा गुरु, माता-पिता और अन्य वरिष्ठजनों के प्रति श्रद्धा दर्शाने के लिए निभाई जाती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों और संबंधों में पैर छूना वर्जित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष व्यक्तियों के पैर छूने से पुण्य के बजाय पाप का भागी बनना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के पैर छूने से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या धार्मिक कारण हैं।

दामाद को ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए

हिंदू परंपराओं के अनुसार, दामाद को अपने ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए। इसके पीछे धार्मिक कथा जुड़ी हुई है। मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने ससुर राजा दक्ष का वध कर उनका सिर काट दिया था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि दामाद, ससुर के चरण स्पर्श नहीं करता।

‘करीब जाते ही होने लगता हूं…’, हर शाम Priyanka Chopra कैसे करती हैं निक जीजू को रिचार्ज? बताई अंदर की बात

मामा के पैर छूना वर्जित क्यों?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर उनका उद्धार किया था। तभी से मामा के पैर छूना शुभ नहीं माना जाता। यह परंपरा दर्शाती है कि मामा और भांजे के रिश्ते में चरण स्पर्श का नियम लागू नहीं होता।

कुंवारी कन्या के चरण स्पर्श करना अशुभ

सनातन धर्म में कुंवारी कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को कुंवारी कन्या के पैर नहीं छूने चाहिए। इसी प्रकार, किसी कुंवारी कन्या को भी किसी के पैर नहीं छूने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो वह पाप का भागी बनता है।

सोते या लेटे हुए व्यक्ति के पैर छूना निषेध

शास्त्रों में कहा गया है कि जीवित व्यक्ति के चरण केवल तभी छूने चाहिए जब वह खड़ा हो या बैठा हो। सोते या लेटे हुए व्यक्ति के पैर छूना अनुचित माना जाता है। यह नियम मृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होता, क्योंकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में मृतक के चरण स्पर्श करना परंपरा का हिस्सा है।

मंदिर में किसी के पैर न छुएं

यदि कोई परिजन या श्रेष्ठ व्यक्ति मंदिर या किसी धर्म स्थल पर मिल जाए, तो वहां उसके पैर नहीं छूने चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि मंदिर में केवल भगवान के चरणों में शीश झुकाना उचित होता है। किसी अन्य व्यक्ति के चरण स्पर्श करना ईश्वर के प्रति अनादर माना जाता है। इन धार्मिक नियमों का पालन करने से न केवल पाप कर्म से बचा जा सकता है, बल्कि यह परंपराएं सनातन धर्म की गहरी आस्थाओं को भी दर्शाती हैं।

बचपन में गरीबी लेकिन जवानी में माला-माल होकर ही रहते हैं इन 3 मूलांक के व्यक्ति, भाग्य का उदय होती है ये उम्र!