India News (इंडिया न्यूज), Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।हर दिन नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। महाकुंभ से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल, श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है, लाखों की भीड़ जुट रही है। इस भीड़ में एक महिला की सास लापता हो गई। जिसके बाद अपनी सास से बिछड़ने के बाद बहू फूट-फूटकर रोने लगी। हालांकि, कई महिलाएं उसे समझाने का प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन महिला लगातार रोते जा रही है। उस महिला की चीत्कार सुनकर आपकी आंखों से भी आंसू बहने लगेंगे।

वीडियो हुआ वायरल

एक महिला उसे समझाते हुए नजर आ रही है, कहती है कि, व्यवस्था बहुत बढ़िया है, चिंता मत करिये। बहुत पुलिस वाले हैं, आप एनाउंसमेंट करवाईये। जरूर मिलेंगी। फिर वो महिला कहती हैं कि, रो क्यों रहीं है आप। और कोई है उनके साथ में या वो ही अकेले हैं। फिर रो रही बहू से महिला पूछती है कि, कितने लोग थे। तो रो रही महिला कहती है कि, हम तीन लोग थे, दो बिछड़ गई हैं। फिर इस बीच एक अन्य महिला कहती है कि, उनके पास मोबाइल है लेकिन वो स्विच ऑफ हो गया है। एक महिला उसे लगातार सांत्वना दे रही है और समझा रही है कि, चिंता मत करो मिल जाएंगी। हर जगह सीसीटीवी लगा हुआ है। जहां स्नान हो रहा है वहां भी सीसीटीवी लगा हुआ है। 

हर्षा रिछारिया और ‘IIT बाबा’ के बीच निकला ये कनेक्शन, सोशल मीडिया पर सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

अपनी सासू मां से बिछड़कर रोती रही बहू

वायरल हो रहे वीडियो में रोते हुए बहू कहती हुई नजर आती है कि, सीसीटीवी में ये देखना है कि वो आगे बढ़ गई हैं। या पीछे रह गईं हैं। इस वीडियो में पुलिस वाले भी महिला को सांत्वना दे रहे हैं कि, अनाउंसमेंट हो रहा हैं। मिल जाएंगी। अपनी सास से बिछड़कर रोती हुई बहू का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा 1,24,000 लाइक्स मिल चुके हैं, वीडियो पर 1155 लोगों ने कमेंट भी किए हैं।

एक्ट्रेस कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर सपा ने जताई आपत्ति, कहा- ‘सत्ता उन लोगों को कभी नहीं भूलेगा जो…’