India News (इंडिया न्यूज), Indian Cricketer: भारतीय क्रिकेटरों को अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। फिटनेस उनके लिए बहुत जरुरी भी है। इसलिए ये क्रिकटर्स अपनी डाइट भी उसी तरह से लेते हैं। अगर क्रिकेटर सही डाइट नहीं लेते हैं तो वो मैदान पर अपना जलवा दिखाने में पीछे रह जाते हैं। भारतीय टीम में विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक कई फिट खिलाड़ी मौजूद हैं। ये सभी खिलाड़ी अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं। विराट कोहली जैसे कई खिलाड़ी हैं जो सिर्फ सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। वहीं टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मीट-मछली के बिना खाने की तरफ देखते भी नहीं हैं।
मीट के पीछे पागल है ये खिलाडी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऐसे खिलाड़ी हैं जो चिकन मटन के बिना एक दिन भी नहीं गुजार सकते। मोहम्मद शमी को चिकन मटन बेहद पसंद है। ऐसे में ये स्टार तेज गेंदबाज रोजाना अपनी डाइट में चिकन मटन को शामिल करते हैं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि वो वेज फूड नहीं खाते। शमी को भी वेज फूड खाना पसंद है लेकिन उनकी पसंदीदा डिश चिकन मटन है। मोहम्मद शमी इस समय दुबई में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे 9 मैचों में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी के नाम ऐसे कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
मोहम्मद शमी ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड
शमी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 2018 में उन्हें भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था, जो खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। मोहम्मद शमी 145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में सबसे तेज 30 विकेट पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने यह उपलब्धि महज 10 पारियों में हासिल की है। मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के लिए सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लिए हैं।