India News(इंडिया न्यूज), Japanese People Spend Time With Dolls: दुनिया में जापान को तकनीक के मामले में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ते देश के रूप में जाना जाता है। जापान ही वो देश है जिसे बुलेट ट्रेन का जनक बोला जाता है। लेकिन हमेशा चीज़ें वैसी नहीं होती जैसा हमारी आंखें देखती हैं। भारत में एक कहावत है ‘हर चमकने वाली चीज़ सोना नहीं होती।’ इसी प्रकार जापान में तकनीक ने भले ही उचाइयां छू ली हो, लेकिन भावनात्मक रूप से यदि देखा जाए तो जापान बहुत सी समस्याओं से जूझ रहा है। जापान में एक दो नहीं बल्कि करोड़ों लोग अकेले जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। जापान में बुज़ुर्गों की संख्या बहुत बढ़ रही है। अब जापान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार वहां एक ऐसी भी जगह है जहाँ लोग अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ नहीं बल्कि गुड़ियों के साथ रहते हैं। इसकी वजह जानकर आपको हैरानी होगी।

क्यों जापानियों को चाहिए गुड़िया का साथ?

जापान भले ही दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक हो। लेकिन इस देश में अकेलेपन की समस्या काफ़ी बढ़ रही है। जापान में पिछले कई सालों से सामाजिक अलगाव की एक सामाजिक समस्या देखने को मिल रही है। इसे हिकिकोमोरी कहते हैं। इसमें लोग दूसरे लोगों और समाज से अलग-थलग रहते हैं।

Yaumna River Cleaning updates: यमुना में कहां से आईं मासूस बच्चों लाशें ? CM Rekha Gupta Meeting

लोगों का गुड़िया के साथ बढ़ा प्यार

अकेलापन इतना है कि लोगों के पास बात करने के लिए लोग नहीं हैं। और यही वजह है कि जापान में लोग गुड़ियों से समय बता रहे हैं। गुड़ियों के साथ घूमने जा रहे हैं। पार्क में बैठकर आइसक्रीम खा रहे हैं। जापान में कई लोग अपनी पूरी जिंदगी में शादी नहीं करते और पूरी जिंदगी गुड़ियों के साथ गुजार देते हैं। इन इलाकों में बढ़ रही हैं परेशानियां जापान में नागोरो नाम का एक गांव है। जहां की आबादी 300 से घटकर सिर्फ 27 रह गई है। और अब आलम ये है कि इस गांव में लोग कम और गुड़िया ज्यादा हैं। इस गांव में करीब 300 गुड़िया हैं। इसके अलावा एक और जगह है। जिसका नाम है द हैमलेट ऑफ इचिनोनो। क्योटो के पास स्थित इस गांव की आबादी अब घटकर सिर्फ 60 रह गई है। यहां रहने वाले लोग अपना अकेलापन दूर करने के लिए रुई से भरी गुड़ियों के साथ रहते हैं।  कहा जाता है कि पिछले 18 सालों में इस गांव में कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है, इसकी वजह यहां की युवा आबादी का लगभग खत्म हो जाना है। जिस गांव में कभी 300 लोग रहते थे, आज वहां सिर्फ गुड़िया ही दिखाई देती हैं। ये गुड़िया यहां रहने वाले लोगों के अकेलेपन को दूर करने के लिए बनाई गई हैं (गुड़िया यहां रहने वाले लोगों से ज्यादा हैं)।

महाकुंभ की सुंदरी मोनालिसा की एक्टिंग देखी? Video देखकर सदमे में चले गए सुंदरता के फैंस