India News (इंडिया न्यूज), Kubra Khan Nikaah: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस कुबरा खान ने शादी कर ली है। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुबरा ने एक्टर गौहर राशिद से शादी की है। काफी समय से उनकी शादी की चर्चा थी। दोनों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपनी शादी का ऐलान भी किया था।

कुबरा खान किया निकाह

इसके बाद उन्होंने बीच पर बैचलर पार्टी भी एन्जॉय की। अब उन्होंने मक्का में शादी कर ली है। इस दौरान कुबरा सफेद बुर्के और हिजाब में नजर आईं। गौहर ने भी सफेद रंग का आउटफिट पहना था। निकाह के वक्त कुबरा को लाल चुनरी ओढ़ाई गई थी। निकाह के बाद गौहर ने कुबरा की चुनरी उठाई और माथे पर किस किया। वहीं परिवार वालों ने भी उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा हो रही है। कुबरा एक लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। कुबरा ने नूर जहां, संग-ए-माह, मेरी तन्हाई, जन्नत से आगे, सिंफ-ए-अहां, हम कहां के सच्चे थे, खुदा और मोहब्बत, मुकाबला, दलदल जैसे कई शोज किए हैं।

धीमे कदमों से अलका याग्निक की तरफ बढ़ रहे थे उदित, देखते ही बीच में घुस गए कुमार सानू, होते-होते रह गया ये बड़ा कांड

कौन हैं गौहर राशिद?

गौहर राशिद भी एक पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने 2013 में शुरुआत की थी। उन्होंने वो मैं हूं शाहिद अफरीदी, जवानी फिर नहीं आनी, यलगार, रंगरेजा, लॉकडाउन जैसी फिल्में की हैं। उन्हें आखिरी बार मनी बैक गारंटी में देखा गया था। अब वह कम्बख्त में नजर आएंगे। उन्होंने कई पॉपुलर शोज में भी काम किया है. वह मन जोगी, ऐ दिल, जन्नत से आगे, अमानत, लापता, परदेस, इश्किया, नूर बीबी जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।

बागेश्वर बाबा के पास है वो ‘कर्ण पिशा​चिनी’ जो कान में आकर बता देती है सारे काले राज, जानें कैसे पता लगा लेते हैं सारे दुख-दर्द?