India News (इंडिया न्यूज),  Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि भगवान महादेव का पसंदीदा त्यौहार है। यदि कोई व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करता है तो उसके सभी दुखों का निवारण हो जाता है। आइए जानें कि इस दिन भगवान शिव को खुश करने के लिए आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को हरा रंग प्रिय है, इसलिए आप इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों में पीला रंग पहनना उचित होता है, इसलिए आप इस रंग को भी पहन सकते हैं। इसके अलावा आप सफेद रंग के कपडे भी पहन सकते हैं, यह रंग शांति और संतुलन का प्रतीक है। वहीं आप महाशिवरात्रि के दिन केसरिया और हल्के नीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

इस दिन न पहनें इन रंगों के कपडे

हालांकि आपको इस दिन गहरे रंग पहनने से बचना चाहिए, इन्हें पहनना शुभ नहीं होता है। शिव भक्तों को इस दिन काला, गहरा नीला रंग पहनने से बचना चाहिए, शिव पूजा के दौरान इन रंगों को न पहनें। अगर आप इस दिन सही कपड़े पहनते हैं और फिर शिव की पूजा करते हैं, तो आपको सकारात्मकता का एहसास होता है और आप शिव की कृपा के पात्र बनते हैं। अगर आप देवों के देव महादेव के भक्त हैं, तो महाशिवरात्रि पर इन रंगों के कपड़े पहनने से बचें। यह सलाह यूं ही नहीं दी जा रही है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार पूजा के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनना वर्जित है। यानी अगर आप किसी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपको इन रंगों के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

Mahakumbh 2025: नहीं थम रहे महाकुंभ से आने वाले रास्तों पर हादसे! एक परिवार फिर बना भीषण एक्सीडेंट का शिकार, जानें पूरी खबर

कौन सा रंग है सबसे सही?

आप सोच रहे होंगे कि काले, नीले और गहरे रंग के कपड़े पहनना वर्जित है, लेकिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? इस सवाल का सीधा जवाब यह है कि आप पूजा के दौरान काले, नीले और गहरे रंगों को छोड़कर किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। अगर आप सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं तो यह सबसे अच्छा रहेगा।

Mahashivratri 2025: इस शिवरात्रि पर भूलकर भी मत चढ़ा बेठियेगा भोलेनाथ को ये फूल, बद से बत्तर बन जाएगी जिंदगी लेकिन नहीं मिलेगा तोड़

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।