India News(इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025: मेयो नाम की एक जापानी यूट्यूबर धाराप्रवाह हिंदी बोलने के कारण चर्चा में हैं। मेयो जापान की रहने वाली हैं, लेकिन उन्हें भारत और हिंदी भाषा से खास लगाव है। वो भारत के हर एक फेस्टिवल से बहुत प्यार करती हैं। आज देशभर में शिवरात्रि के अवसर पर मेयो ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने जापान के टोक्यो में स्तिथ एक मंदिर के दर्शन कराएं हैं। इस मंदिर के दर्शन कराते समय मेयो ने बहुत सारी जानकारी अपने फैंस को दी है।
मेयो ने दी महाशिवरात्रि पर जानकारी
उन्होंने बताया कि, इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा, बुद्धा की मूर्ति और माता सरस्वती भी विरजमान हैं। यहाँ माँ लक्ष्मी, कुबेर जी, गणेश जी, ब्रह्मा जी इंद्र जी के अलावा भी कई देवी-देवता मौजूद हैं। क्योंकि पुराने जमाने में बुद्ध और हिन्दू धर्म दोनों भारत से जापान आये थे और समय के साथ हिन्दू, बौद्ध और जापानी शिंटो धर्म तीनों मिक्स हो गए तो आज जापान के बौद्ध धर्म के मंदिर में हिन्दू भगवान भी बुद्धा भी और जापानी भगवान भी मौजूद हैं। ऐसे ही भारत और जापान का बहुत गहरा संबंध है।
Govinda ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, पत्नी ने वाकई भेजा नोटिस? सुपरस्टार ने कह दी इतनी बड़ी बात
कौन हैं मेयो?
मेयो एक मशहूर यूट्यूबर के तौर पर जानी जाती हैं। उनका मेयो जापान नाम से यूट्यूब चैनल है। यहां वो भारत और जापान से जुड़े वीडियो बनाती हैं। अपने यूट्यूब चैनल के बायो में उन्होंने लिखा है- “मैं एक जापानी लड़की हूं जो हिंदी बोलती है।” मेयो का भारत से एक अलग ही जुड़ाव है। उन्हें भारतीय संस्कृति से लेकर खान-पान, त्योहार आदि सब कुछ पसंद है। मेयो हिंदी बहुत अच्छी जानती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी में चार साल तक हिंदी की पढ़ाई की है। मेयो ने भारत में रहकर हिंदी भी सीखी है।