India News (इंडिया न्यूज), Sahil Khan Nikah: बॉलीवुड अभिनेता और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान ने हाल ही में अपनी पत्नी मिलेना एलेक्जेंड्रा से निकाह कर लिया है। 48 वर्षीय साहिल और 22 साल की मिलेना ने इससे पहले दुबई के बुर्ज खलीफा में एक भव्य क्रिश्चियन वेडिंग की थी। अब इस जोड़े ने इस्लामिक रीति-रिवाजों से निकाह किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुर्ज खलीफा में दूसरी बार रचाई शादी
साहिल और मिलेना ने पिछले साल रूस में लीगल वेडिंग की थी, लेकिन इस साल उन्होंने अपनी शादी को भव्य तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया। 9 फरवरी को इस जोड़े ने दुबई में वाइट वेडिंग की और अब उन्होंने निकाह कर लिया है। इस खास मौके पर साहिल ने सफेद कुर्ता और गुलाबी पगड़ी पहनी, जो सफेद फूलों से सजी थी। वहीं, उनकी पत्नी मिलेना भी सफेद लिबास में नजर आईं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
साहिल खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निकाह का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पत्नी मिलेना के चेहरे से फूलों की माला हटाते दिख रहे हैं। वीडियो में मिलेना मुस्कुराते और शर्माते हुए हाथ से अपना चेहरा छुपाती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ साहिल ने कैप्शन में लिखा, “अल्लाह निकाह मुबारक करे।”
मिलेना ने अपनाया इस्लाम
निकाह से पहले, साहिल खान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि उनकी पत्नी मिलेना ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट से इस्लाम कबूल करने वाली बात हटा दी थी।
शादी का वीडियो हुआ वायरल
साहिल और मिलेना की शादी का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं और उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। साहिल खान, जो अपनी फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स साझा करते रहते हैं।
डायबिटीज के लिए संजीवनी! महंगी दवाओं को टक्कर देगा ये सस्ता ड्राई फ्रूट, खाते ही होने लगेगा कंट्रोल