India News Delhi(इंडिया न्यूज़), Shani Asta 2025: न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि 2025 में 35 दिनों के लिए अस्त हो रहे हैं। यह घटना 23 फरवरी 2025 को सुबह 9:53 बजे से शुरू होकर 29 मार्च 2025 की रात 11:08 बजे तक चलेगी। इस अवधि में शनि की शक्ति क्षीण हो जाएगी, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। किसी के लिए यह समय शुभ साबित होगा, तो कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी।
शनि का असर
शनि न केवल व्यक्ति विशेष पर बल्कि पूरे समाज, राजनीति, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव डालते हैं। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में स्थित हैं, और जब वे अस्त होते हैं, तो उनकी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा कमजोर हो जाती हैं। इसका प्रभाव जातकों के कर्म और कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करेगा। शनि के अस्त होने की यह अवधि कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक और करियर संबंधी लाभ भी मिल सकता है। ऐसे में सतर्कता और धैर्य से काम लेना जरूरी है। कर्मों के अनुसार ही शुभ-अशुभ फल मिलेंगे, इसलिए संयम और ईमानदारी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
बचपन में कंगाल लेकिन जवानी में करोड़ों में खेलते है इस मूलांक के लोग
राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष राशि
शनि 11वें स्थान में अस्त होंगे, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन से जुड़े कार्य अटक सकते हैं और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार या मित्रों से अनबन की संभावना है।
वृषभ राशि
शनि 10वें भाव में अस्त होने से नौकरी और व्यवसाय में अड़चनें आ सकती हैं। काम में रुकावटें रहेंगी और भटकाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता से संबंधित चिंता बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
शनि का नवम भाव में अस्त होना भाग्य में रुकावटें पैदा कर सकता है। अधूरे कार्यों में देरी होगी और आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कर्क राशि
शनि आठवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं और संपत्ति विवादों में उलझ सकते हैं।
सिंह राशि
शनि सप्तम भाव में अस्त होंगे, जिससे मित्रों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्च और नौकरी में समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
कन्या राशि
शनि छठे भाव में अस्त होंगे, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और संतान से जुड़ी चिंताएं हो सकती हैं। निवेश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
किन राशियों के लिए होगा शुभ?
तुला राशि
शनि पंचम भाव में अस्त होंगे, जिससे प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ मिलेगा। करियर और शिक्षा में सफलता के योग हैं।
वृश्चिक राशि
शनि चतुर्थ भाव में अस्त होंगे, जिससे काम का दबाव बढ़ेगा। हालांकि, सोच-समझकर फैसले लेने से लाभ की संभावना बनी रहेगी।
धनु राशि
शनि तृतीय भाव में अस्त होंगे, जिससे सफलता के योग बनेंगे। भाई-बहनों और परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा।
मकर राशि
शनि द्वितीय भाव में अस्त होंगे, जिससे लाभ में कमी आ सकती है। निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बैठाने में कठिनाई हो सकती है।
कुंभ राशि
शनि लग्न भाव में अस्त होंगे, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। विवादों से बचने की जरूरत है, लेकिन सच्चाई के बल पर समस्याओं से निकला जा सकता है।
मीन राशि
शनि द्वादश भाव में अस्त होंगे, जिससे खर्चों में कमी आएगी और धन संचय के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के योग बन सकते हैं।
क्या करें, क्या न करें?
- ध्यान और प्रार्थना करें: इस समय अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
- निवेश में सतर्कता बरतें: अनावश्यक धन निवेश करने से बचें।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें: खासतौर पर कर्क और कुंभ राशि वालों को सतर्क रहना होगा।
- किसी से झगड़ा न करें: पारिवारिक और व्यावसायिक विवादों से बचने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।