India News (इंडिया न्यूज), Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती है यह लगातार बदलती रहती है, जिस वजह से हर एक इंसान के जीवन में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल ठीक है तो उसकी वजह से जीवन में शुभ और अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं, लेकिन इनकी चाल ठीक न होने की वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और यह लगातार चलता रहता है। इसे रोक पाना संभव नहीं है।

इन राशियों का चमक जायेगा भाग्य

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशियों पर भगवान शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। तो आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर भगवान शनिदेव की कृपा बनी है।

5 ऐसी बड़ी बीमारियां जो ‘साइलेंट किलर’ बन अंदर तक से खा जाती है शरीर, लेकिन नहीं लगने देती कानों-कान खबर

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। अच्छी संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यापार शुरू करते हैं तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप मित्रों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दूरसंचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलने वाला है। शनिदेव की कृपा से आप अपने सोचे हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान से तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शिक्षकों के आशीर्वाद से आप शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों का समय अभी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपके शत्रु भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिससे आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। किसी पुराने निवेश से आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। भाग्य के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी यादगार मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से तालमेल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर भगवान शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। व्यापार में आप लगातार तरक्की करेंगे। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बरकत होगी। अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मांस खाने के पीछे पागल है ये एक भारतीय क्रिकेटर, भूखा रहना मंजूर लेकिन बिना चिकन के नहीं तोड़ता निवाला!