India News (इंडिया न्यूज), Waqf Amendment Bill: ससंद के अलावा भी देशभर में वक्फ संशोधन विधेयक जोर-दार चर्चा हो रही है, क्योंकि यह विधेयक लोकसभा के बाद आज राज्य सभा में पेश किया गया है। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में गुस्सा है। वहीं, कांग्रेस ने लोकसभा में खूब हंगामा किया है। सरकार जहां इस विधेयक को मुसलमानों के हित में बता रही है, वहीं विपक्षी दलों और मुसलमानों का कहना है कि यह विधेयक संविधान का उल्लंघन है और धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। इस बहस के बीच यह जानना जरूरी है कि वक्फ बोर्ड में कौन-कौन शामिल हैं ?
आखिर वक्फ क्या है?
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि वक्फ क्या है। दरअसल वक्फ एक इस्लामी प्रथा है, जिसमें कोई व्यक्ति या शासक समाज कल्याण के उद्देश्य से दान करता है। इसका प्रबंधन वक्फ बोर्ड करता है। इस्लाम में वक्फ का मतलब है कोई भी दान जैसे कि अल्लाह के नाम पर संपत्ति समर्पित करना। फिर इस संपत्ति का इस्तेमाल सिर्फ समाज कल्याण के लिए किया जाता है, कोई भी इसका निजी इस्तेमाल नहीं कर सकता, इसे खरीदा या बेचा भी नहीं जा सकता।
वक्फ में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
अब यह भी जान लेते हैं कि वक्फ में कौन-कौन लोग शामिल हैं। वक्फ बोर्ड का संचालन राज्य सरकारें करती हैं और वे ही इसके पदाधिकारियों की नियुक्ति करती हैं। राज्य वक्फ बोर्ड में एक अध्यक्ष और अन्य लोग होते हैं। अध्यक्ष की नियुक्ति राज्य सरकारें करती हैं। यह पद आमतौर पर एक न्यायाधीश, एक वरिष्ठ मुस्लिम नेता या एक प्रशासनिक अधिकारी के पास होता है। वक्फ अधिनियम के अनुसार, इसमें छह से 13 लोग शामिल होते हैं। अभी तक कानून के अनुसार वक्फ बोर्ड में शामिल मुख्य लोग मुस्लिम विधायक या सांसद, इस्लामिक विद्वान, मुस्लिम समाजसेवी, मुस्लिम सरकारी अधिकारी, काजी या मुफ्ती होते हैं।
क्या ईसाई धर्म में वक्फ जैसी कोई व्यवस्था है?
ईसाई धर्म में दान को अर्पण कहा जाता है। इस दौरान अगर कोई चाहे तो चर्च के नाम पर जमीन या संपत्ति दान कर सकता है। इसका इस्तेमाल गरीबों या जरूरतमंदों के काम में किया जाता है। अगर कोई चर्च के लिए जमीन दान करता है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या उसने इसके लिए कोई शर्त रखी है। अगर वह व्यक्ति कहता है कि यह जमीन हमेशा चर्च के पास रहेगी तो चर्च उसे नहीं बेच सकता। लेकिन अगर वह व्यक्ति शर्त में कहता है कि चर्च किसी भी तरह से जमीन का इस्तेमाल कर सकता है। तो चर्च चाहे तो जमीन बेच सकता है।