India News (इंडिया न्यूज), Namak Haram Ki Haveli: दिल्ली कई बार उजड़ी और बसी है, इसके इतिहास में वफादारी और विश्वासघात दोनों की कहानियां दफन हैं। पुरानी दिल्ली के कूचा घासीराम गली में स्थित हवेली को लोग ‘नमक हराम की हवेली’ के नाम से जानते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह हवेली भवानी शंकर खत्री नामक व्यक्ति से जुड़ी है, जिसने अंग्रेजों से हाथ मिलाकर अपने राजा यशवंत राव होलकर को धोखा दिया था। जब 19वीं सदी की शुरुआत में कई रियासतों ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, तो होलकर ने गुलामी स्वीकार नहीं की और अंग्रेजों से युद्ध किया।

अंग्रेजों से मिला लिया हाथ

बताया जाता है कि, भवानी शंकर खत्री शुरू में होलकर के प्रति वफादार थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें छोड़ दिया और अंग्रेजों से हाथ मिला लिया। खत्री ने मराठा सेना की सभी गुप्त जानकारी अंग्रेजों को दे दी, जिसकी बदौलत अंग्रेजों ने 1803 में पटपड़गंज की लड़ाई जीत ली। गद्दारी से खुश होकर अंग्रेजों ने भवानी शंकर खत्री को चांदनी चौक में यह शानदार हवेली उपहार में दी। दिल्ली के लोगों को यह विश्वासघात पसंद नहीं आया और उन्होंने इस हवेली को ‘नमक हराम की हवेली’ कहना शुरू कर दिया। आज भी इस हवेली में कई किराएदार रहते हैं और हवेली की दीवारों पर 200 साल पुरानी विश्वासघात की कहानी दर्ज है।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश में भारतीय नर्स के साथ हुआ ऐसा घिनौना काम, तोड़ दी सारी हड्डी, सुन कांप जाएगी रूह

अंग्रेजों ने किया गिफ्ट

भवानी शंकर की गद्दारी के कारण होलकर को पीछे हटना पड़ा। खत्री की वफादारी से खुश होकर अंग्रेजों ने उन्हें चांदनी चौक में एक शानदार हवेली भेंट की और वे अपने परिवार के साथ यहीं रहने लगे। पटपड़गंज की लड़ाई के बाद दिल्ली के लोग अंग्रेजों से काफी परेशान हो गए थे। 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के दौरान जब अंग्रेजों ने बहादुर शाह जफर के खिलाफ मुकदमा चलाया तो दिल्ली के लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। वे तरह-तरह से अंग्रेजों का विरोध करने लगे।

इस हवेली के मालिक द्वारा दो सौ पच्चीस साल पहले की गई गद्दारी का दाग आज तक नहीं मिट पाया है। हवेली में कई किराएदार रहते हैं। ज्यादातर किराएदार पचास साल से भी ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं और किराया भी नाममात्र का है, सिर्फ पांच से दस रुपये।

Rain Alert: तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना, जानें अगले 2 दिनों के मौसम का हाल