India News (इंडिया न्यूज), Hindu Baby Boys and Girls Names in Navratri: जब भी हमारे घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की खबर मिलती है तब से हम सभी उसके नाम के बारे में सोचने लगते हैं। हिन्दू धर्म में नाम भी बहुत सोच समझकर रखा जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि नाम का असर बच्चे के भविष्य और व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए हर मां बाप कोशिश करते है कि बच्चों का नाम ऐसा रखा जाए, जिसका कोई शुभ अर्थ निकले। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका बखान आपको मिलेगा। जिसके अनुसार अगर आप किसी धार्मिक उत्सव वाले  माह में किसी नवजात बच्चे का नाम रखें तो सोच समझ कर रखें। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का आगाज होने वाला है। जिसे हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पखवाड़ा भी माना जाता है। इस त्यौहार में मां दुर्गा 10 दिनों के लिए हमारे घर आती हैं। वहीं अगर इस दौरान किसी नवजात बच्चे का आपको नाम रखना है तो कौन सा शुभ होगा इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप इन नामों को रखते हैं तो बड़ा होकर वो बच्चा आपका नाम रौशन करेगा और उसे धन की कभी कमी नहीं होगी।

हिंदू लड़के- लड़कियों के शुभ नाम और अर्थ

Hindu boy-girl names and their meanings

  1. एकादा – पहला, प्रथम, ब्रह्म या सर्वोच्च आत्मा, आध्यात्मिक मार्गदर्शक
  2. ओबलेश – भगवान शिव, शिव का एक विशेष नाम
  3. ऊर्जा – ऊर्जा, स्नेही; बेटी, पोषण, सांस
  4. उच्चल – अनुभूति
  5. ऐदेन – शक्तिशाली
  6. उबिका – विकास
  7. ओदथी – ताज़गी
  8. ऊजम – उत्साह
  9. आभा – दीप्ति, आलोक, चमक
  10. ईष्ट – परमप्रिय, भगवान विष्णु का एक अन्य नाम
  11. ईशान – भगवान शिव, प्रभु, सूर्य का नाम
  12. इभान – भगवान गणेश, हाथी के मुंह वाले भगवान
  13. ईप्सिता – अभीष्ट, कामना
  14. इब्बानी – कोहरा, मधुरस
  15. इदेन्या – सराहनीय
  16. क्षेम्या – देवी दुर्गा, स्वस्थ, अमीर, शुभ, शिव का दूसरा नाम, कल्याण की देवी
  17. गंजन – बढ़ जाना, विशिष्ट होना, जीतना, पराजित करना, प्रथम
  18. कैलाश – भगवान शिव का निवास
  19. क्षमाकरम – क्षमा का स्थान
  20. केयोन – उगता हुआ सूरज
  21. आदिया – उपहार, अप्रतिम, उत्तम, पृथ्वी, दुर्गा का दूसरा नाम
  22. अहान – भोर, सूर्योदय, सुबह की महिमा, प्रकाश की पहली किरण
  23. अही – बादल, सूरज, पानी, पृथ्वी, स्वर्ग का मिलन
  24. अनादृश्य – कौरवों में से एक
  25. आभास – अनुभूति, वास्तविक
  26. काचीम – जहां बादल विश्राम करते हैं, एक पवित्र वृक्ष
  27. कामुक – उत्साही, अभिलषित, विषयासक्त, प्रेमी
  28. औद्विक – भगवान शिव का प्रकाश जो कभी कम नहीं होता
  29. कसमा – सुरक्षा, रक्षा, कल्याण, प्रशांति, देवी दुर्गा
  30. काहीनी – युवा, उत्साही, युवा
  31. ओशि – दिव्य
  32. औहना – जुनून
  33. अनदया – अनंत काल के लिए विद्यमान, भगवान कृष्ण, अनन्त, धार्मिक
  34. अनाभ्रा – विचारशील
  35. अहल्या – ऋषि गौतम की पत्नी, सुहानी, ब्रह्मा द्वारा बनाई गई पहली महिला

यह भी पढ़ें:-