India News (इंडिया न्यूज),Hunza Valley: दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बूढ़े नहीं होना चाहते। जिसके लिए वो तरह-तरह के जतन भी करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाएं बिना कुछ किए 80 साल की उम्र में भी जवान बनी रहती हैं। इसके अलावा इस जगह की महिलाओं को और भी कई फायदे हैं जो हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।
इस घाटी की महिलाएं ही सबसे खूबसूरत
सबसे पहले आपको बता दें कि ये जगह कहीं और नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के कश्मीर में स्थित है। जिसे हुंजा घाटी के नाम से जाना जाता है। अगर दिल्ली से इसकी दूरी देखी जाए तो ये करीब 800 किलोमीटर आएगी। हुंजा घाटी को पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहा जाता है। इस घाटी की महिलाएं ही सबसे खूबसूरत मानी जाती हैं। ये महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान बनी रहती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि यहां के लोग 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं। इतना ही नहीं यहां की महिलाएं 60 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म देने में सक्षम हैं।
खुल गया मुगल बादशाहों की ताकत का राज, बस अपना लें ये देसी नुस्खा, फौलाद बनेगा शरीर!
ब्लू जोन में होती है गिनती
आपको बता दें कि हुंजा घाटी की गिनती ब्लू जोन में होती है। ये वो जगह है जहां के लोग आम दुनिया में रहने वाले लोगों से ज्यादा जीते हैं। यहां रहने वाले लोगों की लाइफ़स्टाइल भी बिल्कुल अलग है। यहां के लोग सादा खाना खाते हैं, खूब शारीरिक मेहनत करते हैं। वहीं अगर आप इन लोगों से कैंसर के बारे में बात करेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्हें इस बीमारी के बारे में कुछ भी नहीं पता। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग कभी भी ऐसी गंभीर बीमारियों का शिकार नहीं होते। इनका लाइफ़स्टाइल और खान-पान काफी हेल्दी होता है। मशहूर अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने इस जगह को साल 2019 में घूमने के लिए सबसे कूल जगहों की लिस्ट में शामिल किया था।