India News (इंडिया न्यूज), Pini village Rule: भारत के सभी राज्यों में शादी को लेकर रीति-रिवाज बिल्कुल अलग-अलग हैं। कहीं शादी के बाद कपड़े फाड़ने का रिवाज है, तो कहीं दूल्हा-दुल्हन को एक कमरे में बंद करने का रिवाज है। लेकिन आज हम आपको एक बिल्कुल अलग रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ रस्में शादी से पहले, कुछ बाद में और कुछ शादी के समय निभाई जाती हैं।
अलग-अलग है परंपरा
कुछ राज्यों में शादी के बाद दुल्हन कोई कपड़ा नहीं पहनती तो वहीं कुछ राज्यों में पूरा परिवार दूल्हे के कपड़े फाड़ देता है। कुछ राज्यों में दूल्हे का स्वागत फूल या माला से नहीं बल्कि टमाटर मारकर किया जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। कुछ परंपराएं ऐसी हैं जो आपको हैरान कर देंगी।
शादी के बाद दुल्हन सिर्फ ऊन से बनी बेल्ट ही पहनती है
आज हम आपको भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां शादी के पहले हफ्ते में दुल्हन कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकती। इस दौरान पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को एक-दूसरे से दूर भी रखा जाता है।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में आज भी इस परंपरा का पालन किया जाता है। इसके अलावा दूल्हे को कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है। हिमाचल के पीणी गांव में शादी के बाद दुल्हन ही बिना कपड़ों के रहती है। हालांकि, दुल्हन इस दौरान सिर्फ ऊन से बनी बेल्ट ही पहन सकती है।
पीणी गांव का है ये नियम
यह नियम कुछ हद तक पीणी गांव की महिलाओं की सावन के 5 दिनों तक नग्न रहने की परंपरा से मिलता-जुलता है। यहां सावन के 5 दिनों में महिलाएं और पुरुष कुछ नियमों का पालन करते हैं। महिलाएं जहां 5 दिनों तक कोई कपड़ा नहीं पहनती हैं, वहीं पुरुष इस दौरान शराब नहीं पीते हैं। यहां शादी के बाद पहले हफ्ते में पुरुष शराब को हाथ भी नहीं लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर दूल्हा-दुल्हन इन रीति-रिवाजों का पालन करते हैं तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है।