India News (इंडिया न्यूज), Mauritania Culture: उत्तर-पश्चिम अफ्रीका का देश मॉरिटानिया अपनी कई अनोखी परंपराओं और संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। इन्हीं प्रचलित मान्यताओं में से एक मान्यता यह है कि यहां मोटी दुल्हनों को बेहतर माना जाता है और पतली लड़कियों को शादी से पहले मोटा करने के लिए उन्हें खूब खिलाया-पिलाया जाता है। जी हां, आम धारणा के विपरीत, जिसके अनुसार पतली लड़कियां अधिक सुंदर और पसंद की जाती हैं, यहां मोटी लड़कियों को दुल्हन के रूप में अधिक महत्व दिया जाता है। आइए जानते हैं इस रिवाज के बारे में।

मोटी दुल्हनों को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक

मॉरिटानिया में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। इसे वहां लाब्लू कहते हैं। इसके अनुसार, लड़कियों को बचपन से ही खूब खाना खिलाया जाता है, ताकि जब वे शादी के योग्य हों, तब तक उनका वजन काफी बढ़ चुका हो। ऐसा करने के पीछे की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। मॉरिटानिया में पहले यह माना जाता था कि मोटी लड़कियां समृद्धि का प्रतीक होती हैं। जिस घर में मोटी बेटियां होती थीं, उसे समृद्ध और ऐश्वर्यशाली माना जाता था।

इसलिए, अपने धन का दिखावा करने के लिए माता-पिता बचपन से ही लड़कियों को ज़्यादा खिलाना शुरू कर देते हैं। यह परंपरा इतनी प्रचलित है कि अगर कोई लड़की खाना नहीं चाहती या पतली है, तो उसे जबरन खिलाया जाता है। यहाँ यह भी माना जाता है कि मोटी लड़कियाँ स्वास्थ्य और बेहतर प्रजनन क्षमता का प्रतीक होती हैं। इसलिए, ऐसा माना जाता है कि अगर कोई लड़की मोटी नहीं है, तो उसे अच्छा दूल्हा नहीं मिलता और उसकी शादी में मुश्किलें आ सकती हैं। इतना ही नहीं, यहाँ यह भी माना जाता है कि मोटी दुल्हनें परिवार के लिए शुभ होती हैं और उनके आने से घर में खुशियाँ आती हैं।

सर्दियां शुरू होते ही गेहूं छोड़ तुरंत स्टार्ट कर दें इस आटे की रोटी, शरीर को मिलेंगे ऐसे लाजवाब फायदे कि खुद कहेंगे ‘भई वाह’

मोटा होने का दबाव

इन कारणों से मॉरिटानिया में लड़कियों पर मोटा होने का बहुत दबाव होता है। इसके लिए उन्हें बचपन से ही ज़्यादा कैलोरी वाला खाना खिलाया जाता है। इसके लिए उन्हें दूध, मक्खन, मीट आदि ज़्यादा खाना खिलाया जाता है। ज़्यादा वसा वाला खाना खाने से लड़कियों का वज़न बढ़ता है और शादी के समय तक उनका वज़न बहुत ज़्यादा हो जाता है। हालाँकि मॉरिटानिया में मोटापे को सकारात्मक रूप से देखा जाता है, लेकिन यह कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर शामिल हैं। इसलिए अब वहां की कई लड़कियां धीरे-धीरे इस प्रथा से दूर हो रही हैं।

क्यों अपनी ही जन्म देने वाली मां को पैदा होते ही खा जाते है बिच्छू के बच्चे? वजह जान उड़ जाएंगे होश