India News (इंडिया न्यूज़), Home Remedies to Reduce Wrinkles: बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां आम बात हो जाती हैं, लेकिन 30 की उम्र के पार करते ही अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स नजर आने लगे हैं तो इस तरफ ध्यान देना जरूरी है। आज हम किचन में रखी कुछ चीज़ों के बारे में जानेंगे, जिनके इस्तेमाल से काफी हद तक पा सकते हैं रिंकल्स से छुटकारा। यहां जाने इसके बारे में जानकारी।
नारियल तेल
चेहरे पर जहां- जहां रिंकल्स नजर आ रहे हैं, वहां पर नारियल तेल से मसाज करें। साथ ही नारियल तेल की मसाज से चेहरे की चमक भी बढ़ती है। ये फेस के रिंकल्स को मिटाने में मदद करेगा क्योंकि नारियल तेल स्किन को मॉयश्चराइज रखता है।
दही
दही में ऑलिव ऑयल को मिक्स करके पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को रिंकल्स वाली जगह पर लगाएं। वैसे इसे पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और दूसरे नेचुरल एंजाइम्स पोर्स को साफ करते हैं, स्किन को टाइट करते हैं और रिंकल्स की समस्या दूर करते हैं।
व्हाइट एग
व्हाइट एग से भी रिंकल्स की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे को तोड़कर उसकी सफेदी को फेटने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। व्हाइट एग स्किन में कसावट लाता है। यह छोटी-छोटी फाइन लाइंस को भी कम करता है। व्हाइट एग पोर्स को भी खोलता है और स्किन से एक्स्ट्रा सीबम को एब्जॉर्ब करता है।
एलोवेरा
एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकालकर चेहरे पर इससे मसाज करें। एलोवेरा में विटामिन ई की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है, जो स्किन के टेक्सचर को सुधारती है। आप चाहें तो एलोवेरा को एग व्हाइट के साथ मिक्स करके भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। यह फेस पैक डाई स्किन के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है।
ग्रीन टी
फेस की रिंकल्स के आप ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन, रिंकल्स को कम और स्किन के ढीलेपन को कम करने में हेल्प करता है।