India News(इंडिया न्यूज), Garlic In Morning: रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल होने वाला लहसुन गुणों का खजाना है, इसलिए इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, इसके अलावा इसे औषधि भी माना जाता है। इसमें सेलेनियम, कैल्शियम, मैंगनीज, फोलेट, थायमिन, नियासिन, विटामिन सी, जिंक, पोटैशियम आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं और आपको स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखते हैं। क्या आप जानते हैं मानसून के मौसम में रोज सुबह लहसुन की दो कलियां चबाने से क्या होगा।
सब्जी में लहसुन डालकर खाना तो फायदेमंद होता ही है, इसके साथ ही लहसुन के कई अलग-अलग उपाय भी हैं, वहीं रोज सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियां खाने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं और आप मानसून के मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।
- लहसून खाने का ये होता है फायदा
- बदलते मौसम में इन बातों का रखे ध्यान
इम्यूनिटी होगी मजबूत
इस मौसम में वायरल बीमारियों बढ़ जाती है, और इस की वजह मौसम में बढ़ती नमी है। जिस कारण से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में आपको रोज सुबह लहसुन की दो कलियां चबाने से इम्युनिटी बढ़ती है और आप वायरल समस्याओं से दूर रहते हैं।
Nag panchami 2024: नाग पंचमी में इस तरीके से करें पितृ दोष को दूर, इन नियमों का रखें ध्यान
गठिया के दर्द से राहत
बारिश के दौरान हवा और नमी के कारण गठिया के रोगियों के जोड़ों का दर्द और सूजन बहुत बढ़ जाती है। इसके लिए सरसों के तेल में पका हुआ लहसुन लगाने से लाभ मिलता है, वहीं अगर आप रोज सुबह लहसुन की दो कलियां चबाते हैं तो दर्द और सूजन से बचे रहेंगे। Garlic In Morning
त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होंगी Garlic In Morning
मानसून के मौसम में चेहरे पर कील-मुहांसे और मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए रोज सुबह लहसुन की दो कलियां गुनगुने पानी के साथ लेनी चाहिए। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं और लहसुन के गुण मुंहासों को रोकने और उनसे छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं। इसके एंटी-फंगल गुण त्वचा को फंगल इंफेक्शन से बचाते हैं।
AAP विधायकों को सब पता था? 3 छात्रों की मौत के बाद Bansuri Swaraj ने खोली Delhi सरकार की पोल
पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव होगा Garlic In Morning
बारिश आते ही चाय-पकौड़े खाने का मन करता है और इसी तरह इस मौसम में लोगों को मसालेदार और तला हुआ खाना बहुत पसंद होता है, जो पाचन को खराब करता है। रोजाना लहसुन की दो कलियां चबाने से आप मानसून में पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।
देश India News Exclusive: दिल्ली के साथ सौतेला बर्ताव करती BJP.., ‘हम महिलाओं’ मंच पर छिड़ी तीखी बहस