India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Bleach: अक्सर महिलाएं अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं, जिससे स्किन की चमक बढ़ जाती है। बता दें कि इसके लिए महिलाएं महंगे से महंगे ब्लीच चेहरे पर लगाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी नेचुरल चीजों से ब्लीच बना सकती हैं। तो यहां जानिए घर पर ब्लीच बनाने का तरीका।

नींबू और शहद

नींबू और शहद के इस्तेमाल से भी आप ब्लीच तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच शहद में 3-4 बूंद नींबू का रस मिक्स करें और इसे इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद साफ करें। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ जाएगा।

पपीता

आप पपीते का इस्तेमाल कर भी ब्लीच बना सकते हैं।  इसे बनाने के लिए पपीते को टुकड़ों में काट लें, फिर इसे मैश करें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 10-15 बाद पानी से धो लें।

संतरे का छिलका

संतरे के छिलके से आप आसानी से ब्लीच तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लेना होगा और इसमें दूध और शहद मिलाएं। आपका ब्लीच तैयार है। आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं, जिससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।

नींबू और मसूर दाल

मसूर दाल को रात भर भिगो लें और अगले दिन पीस लें ,अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं, जिससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा। आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकती हैं।

ओट्स

ओट्स के इस्तेमाल से भी ब्लीच बना सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच ओट्स पाउडर लें, इसमें आप एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाकर रखें इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।