India News (इंडिया न्यूज़), Natural Body Wash at Home, मुंबई: गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से हाथ-पैर और शरीर पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं, जो धीरे-धीरे डेड और डार्क स्किन में बदल जाते हैं। इसे साफ करने के लिए लोग महंगे स्क्रब और बॉडी वॉश का भी इस्तेमाल करते है। लेकिन इस टैनिंग को हटाने के लिए अब इन महंगे प्रोडक्ट्स पर इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं पडेगी। जी हां, क्योंकि आप घर में कम खर्च और चीज़ों से बॉडी वॉश बना सकते हैं। इस होममेड बॉडी वॉश से आपको मिलेगी सॉफ्ट एंड ग्लोइंग स्किन। तो यहां जानिए इस बॉडी वॉश को बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं नेचुरल बॉडीवॉश

  • 2 चम्मच गेहूं का आटा या फिर बेसन लें।
  • इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • साथ में नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इस मिक्सचर को हाथ-पैर और बॉडी पर लगाकर लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर नहाते वक़्त हल्के हाथों से मसाज कर छुड़ाएं।

नेचुरल बॉडीवॉश के फायदे

  • ये होममेड बॉडीवॉश स्किन को गहराई तक साफ करता है और पोर्स में जमा डेड स्किन को निकालता है। जिससे चेहरे के साथ ही पूरी बॉडी ग्लो करने लगती है।
  • वहीं इसमें मिला तेल स्किन को नेचुरली मॉइश्चराइज करता है।