India News (इंडिया न्यूज़),How to use Pudina for Acne: पुदीना एक जड़ी बूटी है जिसका प्रयोग गर्मियों में खूब किया जाता है। यह न सिर्फ खाने की खुशबू और स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद है। इसके ठंडे गुण के कारण इसका उपयोग गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर किया जाता है। लोग अपनी गर्मियों की डाइट में पुदीना जरूर शामिल करते हैं। लेकिन सेहत के साथ-साथ यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है या फिर मुंहासों की गंभीर समस्या होती है उनके लिए पुदीना बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका उपयोग साबुन, ब्यूटी क्रीम, क्लींजर जैसे त्वचा देखभाल उत्पादों में किया जा रहा है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स और दाग-धब्बे हो रहे हैं तो आप पुदीने के इस्तेमाल से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण

पुदीने में मेन्थॉल होता है, जिसमें ठंडक देने वाले गुण होते हैं। यह तत्व पिंपल्स से जुड़ी लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ते हैं। इसके साथ ही पुदीना फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करता है।

Kitchen Tips: सूजी में नहीं लगेंगे कीड़े, अपनाए ये 5 तरीके-Indianews

पुदीना हल्दी फेस पैक

अगर आप मुंहासों और उसके दागों से परेशान हैं तो पुदीना और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 से 15 पुदीने की पत्तियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। – इसके बाद इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। अब अपने चेहरे को पानी से धो लें और पैक लगा लें। करीब 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।

पुदीना और मुल्तानी मिट्टी

पुदीना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक भी कील-मुंहासों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह चेहरे की गंदगी को साफ करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में दही और मुल्तानी मिट्टी डालकर मिला लें। इसे चेहरे और गर्दन पर मास्क की तरह लगाएं। सूखने के बाद चेहरे पर मसाज करें और धो लें।

गर्मी से परेशान होकर आप भी खरीदना चाहते हैं कूलर, यहां देखें कौन सा रहेगा बेस्ट?