India News (इंडिया न्यूज़), Homemade Scrubs For Oily Skin, मुंबई: आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनना चाहते हैं, तो इसके लिए स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग जरूर शामिल करें। इसके अलावा त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए फेशियल स्क्रब का उपयोग करना भी काफी महत्वपूर्ण है। खासकर जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है, वो अक्सर मुंहासे, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स आदि जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। तो ऐसे में यहां जानिए घरेलू स्क्रब के बारे मे, जिन्हें आजमाकर आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

1. खीरे का फेस स्क्रब

सामग्री:

खीरा, गुलाब जल।

बनाने की विधि:

  • इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक मसाज करें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर का जरूर प्रयोग करें।

2. कॉफी स्क्रब

सामग्री:

एक चम्मच कॉफी, एक बड़ा चम्मच दही।

बनाने की विधि:

  • एक बाउल में कॉफी पाउडर और दही को एक साथ मिला लें।
  • फिर इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें।

3. कीवी और शुगर स्क्रब

सामग्री:

कीवी, 2 चम्मच चीनी, जैतून का तेल।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कीवी के पल्प को अच्छे से मैश कर लें। इसमें दो चम्मच चीनी और चार बूंद जैतून का तेल मिलाएं।
  • अब इस स्क्रब को चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें।
  • 5 से 10 मिनट तक मसाज करने के बाद पानी से धो लें।