India News(इंडिया न्यूज),Kajal Lagane Ke Nuksan: ज्यादातर लोग बुरी नजर से बचने के लिए काजल लगाते हैं। भारतीय घरों में बच्चे के जन्म के पांचवें या छठे दिन बच्चों की आंखों में काजल लगाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चों की आंखों में गाढ़ा काजल लगाया जाता है। कई लोग ये भी कहते हैं कि इससे बच्चों की आंखें बड़ी हो जाती हैं, लेकिन क्या ये सच है? क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना सुरक्षित है?

भारतीय घरों में दादी-नानी और मां बच्चों की आंखों में खूब काजल लगाती हैं और यह आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। शायद आपने भी बचपन में आंखों में काजल लगाया होगा। फिलहाल इस पर डॉक्टर की अलग राय है।

पिंपल पैच काम करते हैं? इस तरह करें इसका सही उपयोग -Indianews

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

हमारी आंखों के ऊपरी हिस्से में एक लैक्रिमल ग्रंथि होती है जो आंसू पैदा करती है और जब हम पलकें झपकाते हैं तो आंसू कॉर्निया में फैल जाते हैं और ‘आंसू नलिकाओं’ (जो आंखों के कोनों में मौजूद होते हैं) से होकर गुजरते हैं। आंसू हमारी आंखों को सूखापन, गंदगी, धूल आदि चीजों से बचाकर स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बाल एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला अग्लेचा का कहना है कि काजल लगाने से आंसू वाहिनी में रुकावट हो सकती है।

आंखों में संक्रमण का डर

दरअसल, काजल बहुत चिकना होता है और इस वजह से आंखों में काजल लगाने पर धूल-मिट्टी चिपक सकती है, जिससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। काजल बहुत चिकना होता है और इसके कारण धूल-मिट्टी आंखों में चिपक सकती है।

Skin Care Tips: अगर आप में भी हैं ये 6 ब्यूटी हैबिट्स, तो स्किन को हो सकते हैं बड़े नुकसान, ऐसे करें बदलाव -Indianews

क्या काजल से आंखें बड़ी हो जाती हैं?

डॉ. काजल अगलेचा सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए कई हेल्थ टिप्स शेयर करती रहती हैं। एक वीडियो में उन्होंने इस मिथक के बारे में बताया कि काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी होती हैं या नहीं. डॉक्टर काजल का कहना है कि काजल लगाने से बच्चों की आंखें बड़ी नहीं होती हैं, आंखों का आकार अनुवांशिक होता है।

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

नवजात शिशुओं की आंखें और त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इसलिए नवजात शिशु को काजल लगाने से विशेष रूप से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद रसायन आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा नवजात शिशु की त्वचा पर किसी भी तरह के अनावश्यक सौंदर्य उत्पाद नहीं लगाने चाहिए।

Patanjali: बाबा रामदेव को एक और झटका, क्वालिटी टेस्ट में फेल हुआ पतंजलि का ये प्रोडक्ट-Indianews