India News (इंडिया न्यूज), Safest country for Women: दुनिया के अलग-अलग देशों में महिलाओं की सुरक्षा अलग-अलग नियम है। कुछ देश महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित माने जाते हैं, जबकि कुछ देशों में महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया के महिलाओं के लिए कौन से देश सबसे सुरक्षित माने जाते हैं।
दुनिया के सबसे सुरक्षित देश
कई अध्ययनों और सर्वेक्षणों के आधार पर, दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की सूची में आमतौर पर उत्तरी यूरोपीय देश शामिल होते हैं। इन देशों में महिलाओं को उच्च स्तर की सुरक्षा और समानता प्राप्त है।
आइसलैंड: आइसलैंड को लगातार दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है। यहां महिलाओं को राजनीति, व्यापार और समाज के हर क्षेत्र में समान अवसर मिलते हैं।
नॉर्वे: नॉर्वे भी महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित देश है। यहां महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है।
इन 6 देशों में पहले बसते थे हिंदू, धीरे-धीरे पूरी तरह बन गए इस्लामिक देश, जानें अब क्या है हाल?
फिनलैंड: यहां पर महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्राप्त होते हैं। यहां महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी भी काफी अधिक पाई गई है।
स्वीडन: स्वीडन में महिलाओं के लिए कई सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हैं। यहां महिलाओं को मातृत्व अवकाश और बच्चे की देखभाल की सुविधा मिलती है।
डेनमार्क: डेनमार्क में महिलाओं को लैंगिक समानता के लिए कई कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है।
भारत की स्थिति
भारत में महिलाओं की सुरक्षा बहुत ज्यादा गंभीर मुद्दा है। भारत सरकार वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन अभी तक इस पर बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
किस आधार पर इन देशों को सुरक्षित माना जाता है?
किसी देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित मानने के लिए कई कारकों को ध्यान में रखा जाता है। जैसे, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ सख्त कानून होने चाहिए और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए। साथ ही महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए और उनकी बातों का सम्मान होना चाहिए। इसके अलावा देश में लैंगिक समानता के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।