India News (इंडिया न्यूज़), Law Of Attraction: कई बार पहली ही नजर में आप किसी को दिल दे बैठते हैं कई बार महिलाएं अपने आप पुरुषों की ओर खुद ब खुद आकर्षण महसूस करने लगतीं है। तो क्या है इसके पीछे का विज्ञान जो ये बताती है कि महिलाओं को पुरुषों की कौन सी बातें अच्छी लगती हैं, क्या ये चेहरा होता है या पर्सनैलिटी या फिर उनका स्वाभाव चलिए आपको बताते है।

बड़ी उम्र वाले पुरुष

2010 में किए गए एक शोध के मुताबिक 3,770 विषम वयस्कों के अध्ययन ने सुझाव दिया कि महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं। जहां महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं, उन महिलाओं को शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं। ज्यादा उम्र के पुरुष अनुभवी होने के कारण शायद महिलाओं को ज्यादा भाते हैं, फिर बढ़ी हुई उम्र के कारण उनकी पर्सनालिटी में एक कांफिडेंट और समझदारी भी आ जाती है।

सेंस ऑफ ह्यूमर

कई अध्ययनों से ये भी संकेत मिलता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति भी अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसा सकते हैं। ऐसी महिलाएं हमेशा सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद करती हैं। उन्हें हंसाने वाले पुरुष ना केवल जिंदादिल लगते हैं बल्कि जीवन को लेकर पाजिटीव ख्याल रखने वाले भी लगते है।

हल्की दाढ़ी वाले पुरुष

2013 के एक अध्ययन में महिलाओं ने साफ-चेहरा, हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी, या पूरी दाढ़ी के आकर्षण को वोट दिया। महिलाओं ने कहा कि सबसे आकर्षक पुरुष हल्की दाढ़ी वाले थे हल्की दाढ़ी आजकल पूरी दुनिया के युवकों से लेकर पुरुषों में ट्रेंड है वो हल्की स्टाइलिश दाढ़ी रखने में रुचि ले लेते हैं। इसमें वो साफसुथरे और आर्गनाइज भी लगते हैं और महिलाएं ऐसे पुरुषों की और अधिक आकर्षण महसूस करती है।

सौम्य स्वभाव वाले पुरुष

2015 के एक अध्ययन में सामने आया की महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष पसंद आते हैं। जो उनके प्रति ख्याल रखने वाला भाव रखते हैं आमतौर पर ऐसे पुरुषों का स्वाभाव महिलाओं के दिल को छू जाता है। वो उनकी प्रति एक खास फीलिंग फील करने लगती हैं।

ये भी पढ़ें- Almond Benefits: बादाम भिगोकार उसका छिलका उतरना सेहत के सही या गलत? यहां जानें सही खबर