Lifestyle: एक अच्छे जीवन के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना जरुरी है। हमें अपने व्यस्त दिनचर्या में कुछ समय अपने शरीर के लिए जरुर निकालना चाहिए। स्वस्थ होने का आशय सिर्फ शारीरिक रुप से ही नही बल्कि मानसिक और शारीरिक दोनो ही स्थिति में है। सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष रुप से युवा पीढ़ी के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियाँ आवश्यक है। जो हमे तनावमुक्त और बीमारी मुक्त जीवन जीने में मदद करती है।

कुछ चीजो का सेवन जरुर करें

दूध अवश्य पीएं- डॉक्टर और हमारे बड़ें बुजुर्ग का हमेशा से कहना रहा है की सभी को गर्म दूध का सेवन अवश्य रुप से करना चाहिए जिसे भोजन का पाचन अच्छे से होता है। लेकिन यह बात सभी पर लागू नहीं होती है। कुछ लोगों को दूध को पचाने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा एलर्जिक बच्चों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

हरी सब्जियों अवश्य खाए- स्वस्थ रहने के लिए हमें हरी सब्जिया जरुर खानी चाहिए। हरी सब्जियों के सेवन से हम हर तरह की बीमारियों से दूर रखते है। हरी सब्जियों के सेवन से हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है और हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद होती है।

ड्राई फ्रूट्स जरुर खाए- ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, विटामिन ई और शाक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। स्वास्थ्य के लिए यह काफी फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में हमें रोजाना किशमिश, बादाम, काजू, और अखरोट का सेवन कर चाहिए।

रोजाना खाए एक फल- फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते है और हमें हर तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं।

भरपूर मात्रा में पीएं पीनी- स्वस्थ शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूर भरपूर मात्रा में पानी पीना होता है। अच्छे स्वास्थ्य को लिए रोजाना हमें 10-12 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें- रात में सोने से पहले इस बीच का करें सेवन, शरीर को मिलेंगे यह अनोखे फायदे