India News(इंडिया न्यूज), Monsoon Care Tips: मानसून में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में ऑफिस जाते समय या काम के लिए बाहर निकलते समय बारिश में भीगना लाजमी है। कुछ लोग इस मौसम में या तो रेनकोट या फिर छाते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेफिक्र होकर घर से निकलते हैं। ऐसे में वो पूरा दिन बारिश में भीगे रहते हैं। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। वहीं बारिश में धूप न मिलने की वजह से कपड़े भी ठीक से सूख नहीं पाते। इन गीले कपड़ों को पूरा दिन पहने रहने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए बारिश में कभी भी गीले कपड़े पहनने की गलती न करें। इस मौसम में कोशिश करें कि अपने बैग में एक्स्ट्रा कपड़े जरूर रखें।

  • बारीश के पानी से होता है नुकसान
  • इस तरह की हो सकती है परेशान

हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

बारिश के मौसम में कपड़े जल्दी सूखते नहीं हैं। ऐसे में लोग जल्दबाजी में अक्सर गीले कपड़े पहन लेते हैं। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अगर आप गीले अंडरगारमेंट्स पहनते हैं तो इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

Guru Purnima पर ये राशियां बनेगी करोड़पति, घर में प्रवेश करेंगी मां लक्ष्मी

संक्रमण का खतरा

बारिश के गीले कपड़े पहनने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिस वजह से शरीर का प्राकृतिक तापमान ठंडा हो जाता है, वही इस तरह के मौसम में लोगों को बुखार, सर्दी-खांसी होने का ज्यादा खतरा रहता है। सर्दी-खांसी जैसे संक्रमण बारिश के मौसम में बहुत आसानी से फैलते हैं। Monsoon Care Tips

योनि संक्रमण Monsoon Care Tips

गीले अंडरगारमेंट्स पहनने से आपको योनि संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपको इंटिमेट एरिया में रैशेज, जलन, खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नमी वाली जगह पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं, ऐसे में उस जगह पर रैशेज या पिंपल्स हो जाते हैं। फिर उसमें खुजली होने लगती है। इसलिए ऐसा होने पर तुरंत इलाज करवाना चाहिए। इलाज में देरी होने पर संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है।

ऑफिस में रखे ये खाने की 3 चीजें, कभी नहीं होंगे भूख से परेशान

निमोनिया का खतरा रहता है Monsoon Care Tips

बारिश के मौसम में बच्चे खेलने और भीगने की जिद करते हैं। कुछ समय तक तो यह ठीक है लेकिन अगर बच्चे लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहे तो निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है।

खेल IPL 2025: प्लेयर रिटेंशन और सैलरी कैप…,IPL मेगा ऑक्शन में हो सकते हैं ये बदलाव