India News (इंडिया न्यूज), Most Poisonous Snake: धरती पर कई ऐसे जानवर हैं जो अपनी खतरनाक खूबियों की वजह से प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक है सांप और खास तौर पर जहरीले सांप। बता दें कि, दुनिया में कई ऐसे सांप हैं जो बेहद जहरीले होते हैं और इनका जहर इंसान की जान भी ले सकता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे जहरीला सांप किस देश में पाया जाता है? आइये जानते हैं किस सांप को दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहा जाता है।

दुनिया का सबसे जहरीला सांप

बता दें कि, अगर जहरीले सांपों की बात करें तो दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप किंग कोबरा है। ये सांप इतना खतरनाक होता है कि इसका जहर एक साथ कई लोगों की जान ले सकता है। किंग कोबरा का जहर न्यूरोटॉक्सिन होता है, जो शरीर के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। अगर समय रहते इलाज न मिले तो ये सांप इंसान की जान भी ले सकता है। किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम ओफैगस हन्नाह है। ये सांप भारत, नेपाल, बांग्लादेश और दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है।

Coldest Place on Earth: इस जगह पर कुछ ही देर में जम जाएंगे आप, जानिए कहां है धरती का सबसे ठंडा स्थान?

कैसे करें किंग कोबरा की पहचान?

बता दें कि, किंग कोबरा की लंबाई 10 से 13 फीट तक हो सकती है और यह सांप अपना फन फैलाकर बहुत डरावना लगता है। इसके जहर में इतनी ताकत होती है कि इसके एक बार काटने से कई लोगों की मौत हो सकती है। यह सांप आमतौर पर इंसानों से दूर रहता है, लेकिन अगर इसे खुद को खतरा महसूस होता है, तो यह हमला कर सकता है। जब किंग कोबरा हमला करता है, तो यह अपना फन फैलाता है और फिर बहुत तेजी से हमला करता है।

साथ ही किंग कोबरा आमतौर पर छोटे सरीसृपों और दूसरे सांपों का शिकार करता है। यह बड़े सांपों को भी खा जाता है। किंग कोबरा जंगलों में छिपकर रहता है और अपनी शिकार करने की आदत के लिए जाना जाता है। हालांकि, कभी-कभी यह इंसानों के करीब भी पहुंच सकता है, खासकर तब जब इसे खाने के लिए कोई शिकार न मिले।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर किया बड़ा हमला, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर