India News (इंडिया न्यूज), Nita Ambani Diet: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता मुकेश अंबानी ने महिलाओं को स्वास्थ्य और सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने अपने शानदार वर्कआउट रूटीन के जरिए यह साबित किया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और फिटनेस किसी भी उम्र में अपनाया जा सकता है। नीता अंबानी ने अपने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 60 किलो वजन के साथ लेग डे वर्कआउट करती नजर आईं। यह वीडियो महिलाओं को प्रेरित करने के लिए था कि वे अपनी सेहत को गंभीरता से लें और उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

शुगर को छूती भी नहीं है मिसेज अम्बानी

इस वीडियो में नीता अम्बानी ने इस बात का खुलकर खुलासा किया की वह किसी भी तरह की शुगर या शुगर सब्स्टीट्यूट को छूती तक भी नहीं है। इसी के साथ वह प्योर वेजीटेरियन होने के साथ-साथ अपनी डाइट में हर एक चीज विगन ही एड करना पसंद करती है।

शरीर में थकान, नसों में दर्द की वजह बनती है B12 की कमी, 10 रुपए में मिलने वाली इस चीज से तेजी से बढ़ा सकते है आप अपना विटामिन बी12

 

ये ऑयल बन रहा हैं लाखों जानों का भक्षक…आखिर क्यों इस OIL को न यूज़ करके सरसों के तेल को बेहतर मानता है आयुर्वेद?

नीता अंबानी का फिटनेस मंत्र

नीता अंबानी ने अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कि वह छह साल की उम्र से भरतनाट्यम का अभ्यास कर रही हैं। भरतनाट्यम न केवल एक कला है, बल्कि यह उनके शरीर के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट भी है। उन्होंने कहा, “मैं भरतनाट्यम को अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बनाती हूं। मैं हर दिन अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान देती हूं, जैसे लैग्स, अपर बॉडी आदि।”

नीता ने यह भी साझा किया कि वह सप्ताह में 5-6 दिन वर्कआउट करती हैं और इस वर्कआउट में मोबिलिटी, फ्लेक्सिबिलिटी, योगा और कोर स्ट्रेंथ एक्सरसाइज शामिल होती हैं। मोबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी दोनों शरीर की गति से संबंधित हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अलग-अलग है। जहां मोबिलिटी जोड़ों को सक्रिय रूप से हिलाने की क्षमता को बढ़ाती है, वहीं फ्लेक्सिबिलिटी मांसपेशियों और संयोजी ऊतकों की निष्क्रिय रूप से खिंचाव की क्षमता है।

जितना वजन उतने मेथी के दाने…थुलथुले पेट को कर देंगे ऐसा सपाट कि हर कोई पूछेगा राज, बस जान लें सेवन का सही समय!

महिलाओं के लिए एक जरूरी संदेश

नीता अंबानी ने महिलाओं को अपने शरीर का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “महिलाएं अक्सर खुद को सबसे अंत में रखती हैं। हम अपनी ज़रूरतों को नज़रअंदाज कर देती हैं और धीरे-धीरे अपने शरीर की सुनना बंद कर देती हैं।” नीता ने यह भी कहा कि 50 और 60 की उम्र में सेहत और खुशहाली पर ध्यान देना और भी ज्यादा ज़रूरी हो जाता है। उन्होंने यह बताया कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं की मांसपेशियां हर दशक में 3-8% कम होने लगती हैं, और यह प्रक्रिया उम्र के साथ तेज़ होती जाती है।

समय के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं, जैसे मेटाबॉलिज़्म का धीमा होना, सहनशक्ति का घटना, और शरीर की ताकत का कम होना। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत की देखभाल करना और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। नीता ने यह बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए वर्कआउट के साथ-साथ पौष्टिक आहार पर भी ध्यान देना चाहिए।

गर्म पानी के साथ मिला लीजिये इस पत्ते की मात्र 2 बूंदें, मौत को छोड़ हर बीमारी का जड़ से इलाज करने का रखती है दम ये ड्रिंक

व्यायाम के लाभ

नीता अंबानी ने बताया कि नियमित व्यायाम करने से कई शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। व्यायाम से:

  1. वजन नियंत्रित रहता है – यह वजन कम करने और स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करता है।
  2. स्वास्थ्य को लाभ मिलता है – हार्ट डिजीज़, टाइप 2 डायबिटीज़, और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
  3. हृदय और रक्त संचार में सुधार – व्यायाम से दिल की मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  4. मांसपेशियों और हड्डियों की ताकत बढ़ती है – शरीर मजबूत और सहनशील बनता है।
  5. ऊर्जा का स्तर बढ़ता है – यह पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद करता है।
  6. मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है – व्यायाम चिंता कम करने में मदद करता है और दिमाग़ को व्यस्त रखता है।
  7. आत्मविश्वास में वृद्धि – नियमित व्यायाम से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य मज़बूत होता है।
  8. बेहतर नींद – व्यायाम से नींद में सुधार होता है और पूरे दिन ताजगी बनी रहती है।

नीता अंबानी ने महिला दिवस के अवसर पर यह संदेश दिया कि महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। उम्र चाहे जो भी हो, नियमित व्यायाम और सही आहार से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं। वह अपने वर्कआउट रूटीन के जरिए यह साबित करती हैं कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती। महिलाएं अगर अपने शरीर को सही तरीके से सुनें और अपनी देखभाल करें, तो वे हर उम्र में खुश और स्वस्थ रह सकती हैं।

रोज सुबह खली पेट पीकर देखें इस देसी मसाले का पानी, जिद्दी चर्बी को करेगा ऐसा फ्लश कि रह जाएंगे दंग, मॉम सा पिघलेगा मोटापा