India News(इंडिया न्यूज), Nita Ambani: अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब हफ्ता हो चूका है लेकिन इस शादी के चर्चे अबतक लोगो की जबान पर छाये हुए है, और ऐसा भला हो भी क्यों ना आखिर ये शादी थी ही इतनी खास और लेविश की हर एक इसे देखकर हैरान रह गया। तो वही अम्बानी लेडीज़ के कपडे तो कभी उनकी करोडो की ज्वेलरी कुछ न कुछ लोगो की जबान पर आ ही जाता हैं।

लेकिन जैसा कि हम सब भी अच्छे से जानते हैं कि अम्बानीज़ चाहे कितने भी मॉडर्न क्यों ना हो लेकिन अपनी भारतीय संस्कृति से कैसे जुड़े रहना हैं या कैसे जुड़े हुए रहा जाता हैं ये तो कोई उनसे सीखे। अम्बानीज़ के यह शादी से पहले जितने प्री-वेडिंग फंक्शन हुए उससे भी कई ज़्यादा अच्छे तरीके से हुई शादी से पहले पूजा-अनुष्ठान जो मुख्यतः रूप से नवविवाहित जोड़ो के लिए कराई जाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम आज ये बात को क्यों ही छेड़ बैठे भला क्योकि आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाएंगे जिसे देख आप कहेंगे कि वाकई संस्कार हो तो अम्बानी परिवार जैसे।

हमेशा लाल वस्त्र में ही क्यों पूजा करती हैं ‘Nita Ambani’? इसके पीछे छिपी हैं बड़ी वजह!

अबतक हाथ में पहना हैं पूजा का कलावा

दरअसल, अम्बानी परिवार की न्यूली सास बनी नीता अम्बानी और उनकी बेटी ईशा ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ‘भक्ति: द आर्ट ऑफ कृष्णा’ एग्जीबिशन का हाल ही में इनोग्रेशन किया है। जिसका लोग अब 18 जुलाई से लेकर 18 अगस्त तक लुत्फ उठा पाएंगे। जिसके चलते यहां मिसेज नीता अंबानी का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला जिसे देख हर कोई शॉक्ड हो गया होगा। क्योकि हालिया फोटो में नज़र आई उनकी करोड़ों के हार पर कलावे की ताकत भारी पड़ गई, और सिर्फ यही नहीं उनके संस्कारो ने लोगो का ध्यान इस ओर खींच ही लिया। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @nmacc.india)

कौन हैं Nita Ambani की पर्सनल साड़ी ड्रेपर, जानें सिर्फ Saree पहना कर करती हैं कितनी कमाई

राधानाथ स्वामी जी से कराया उद्घाटन

ऐसे में एक और बात पर फैंस का ध्यान भी गया जिससे वह काफी प्रभावित हुए। अम्बानी फैमिली ने NMACC में राधानाथ स्वामी जी से अपने न्यू एग्जीबिशन का उद्घाटन भी कराया जिसकी कई तस्वीरें सामने आने से इस बात का पता लगा। इसके अंतर्गत लोगों को भगवान कृष्ण के जीवन और विरासत के बारे में बताया जाएगा और समझाया जाएगा। जिसका 299 रुपये का टिकट लेकर लोग इसका हिस्सा बन सकते हैं और इसका भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।

कभी जॉब किया करती थीं ‘Nita Ambani’, मिलती थी इतनी सैलरी?