India News (इंडिया न्यूज), Most Dangerous Places: आज भी दुनिया में कई ऐसी कई जगहें हैं, जहां इंसान की पहुंच बिलकुल नहीं है। यानी लोगों को इन जगहों के बारे में तो पता है, लेकिन वहां पहुंचने और रहने की संभावना के बारे में उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आधुनिक इंसानियत नहीं पहुंच पा रही है। इनमें से एक जगह भारत में भी है।

वेले दो जावरी (Vale Do Javari)

Vale Do Javari ब्राजील में अमेजन के जंगल के अंदर करीब 33 हजार वर्ग मील की एक जगह है। यहां दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियां रहती हैं। गिनती के मुताबिक इस इलाके में करीब 2000 लोग रहते हैं। हालांकि इन 2 हजार लोगों में से 14 जनजातियां ऐसी हैं जो आज भी आधुनिक इंसानों से दूर हैं। यानी आज के इंसानों ने अभी तक इनसे मजबूत रिश्ते नहीं बनाए हैं। कहा जाता है कि यहां मौजूद 19 गांवों में रहने वाले लोग जंगल के सहारे अपना जीवन जीते हैं और बाहरी लोगों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

डेवोन आइलैंड (Devon Island)

डेवोन आइलैंड दुनिया की उन चंद जगहों में से एक है,जो हमेशा से ही इंसानी नजरों से छिपी रही है। नुनावुत कनाडा के पास डेवन आइलैंड को एलियंस का घर भी कहा जाता है। दरअसल, इस जगह का तापमान और वातावरण ऐसा है कि यहां जीवन संभव नहीं है। यहां तक ​​कि नासा को भी यहां रिसर्च करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। यहां हमेशा घना कोहरा छाया रहता है और कई बार यहां का तापमान -58 फारेनहाइट यानी करीब -50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum)

गंगखर पुएनसुम को दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक माना जाता है। उत्तरी भूटान में तिब्बत की सीमा पर स्थित यह पहाड़ी आम लोगों के लिए नहीं है। आम लोग बिना अनुमति के यहां नहीं जा सकते। कहा जाता है कि इस पहाड़ी के आसपास रहने वाले लोग यहां कुछ खास तरह की पूजा करते हैं जो आज भी बाकी दुनिया से छिपी हुई है। समुद्र तल से 24,836 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी की चोटी पर बहुत कम लोग ही पहुंच पाए हैं।

जिम करने के बाद क्या आपकी भी मसल्स करती है पेन? अपनाएं ये टिप्स!

स्टार माउंटेन (Star Mountains)

पापुआ न्यू गिनी में स्थित स्टार माउंटेन दुनिया की सबसे खूबसूरत और खतरनाक जगहों में से एक है। इस पहाड़ किसी दूसरी दुनिया के रास्ते जैसा है। यहां से अगर आप आसमान की तरफ देखेंगे तो आपको तारे बिल्कुल साफ और बड़े दिखाई देंगे। इस पहाड़ी की चोटी 15 हजार फीट से भी ज्यादा ऊंची है।

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड (North Sentinel Island)

नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान द्वीप समूह का यह द्वीप बेहद खूबसूरत है, लेकिन यहां रहने वाले सेंटिनली लोगों की वजह से यह बेहद खतरनाक भी है। यहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है। सरकार ने इस द्वीप पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, यहां एक जनजाति रहती है, जिसका दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। यह 23 वर्ग मील का एक छोटा सा द्वीप है, जिस पर इंसान 60 हजार सालों से रह रहे हैं, लेकिन आज तक उनका खान-पान और रहन-सहन दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है।

दिल के मरीजों के लिए ये तीन एक्सरसाइज होंगी बेहद लाभकारी, बैड कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल; खुल जाएगी नसों की सभी ब्लॉकेज