India News (इंडिया न्यूज),Bater: बटेर मांस के फायदे की बात की जाए तो इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो दृष्टि को बेहतर बनाने में सहायक है। विटामिन-ए एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो आंखों को नुकसान से बचाता है। खंडवा के कृषि विज्ञान केंद्र में अब बटेर पालन शुरू हो गया है, जिससे बटेर मांस के शौकीनों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अब स्थानीय लोग ताजा बटेर मांस का आनंद ले सकेंगे। आइए जानते हैं बटेर खाने के फायदे और इसकी कीमत के बारे में।
बटेर के मांस के फायदे
आँखों का स्वास्थ्य
बटेर के मांस में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो दृष्टि को बेहतर बनाता है और आँखों को स्वस्थ रखता है।
मधुमेह में लाभकारी
यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है और गुर्दे की विफलता के जोखिम को कम करता है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
बटेर के मांस में मौजूद विटामिन ए मस्तिष्क की नसों और न्यूरोजेनेसिस को मजबूत करने में मदद करता है।
हृदय स्वास्थ्य
इसमें फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
बटेर की कीमत
बटेर का मांस स्वादिष्ट होता है, इसलिए चिकन पसंद करने वाले लोग भी इसे खूब पसंद करते हैं। अन्य पक्षियों की तुलना में इसे पचाना भी आसान है। बटेर का वजन करीब 180-200 ग्राम होता है। एक बटेर की कीमत करीब 120 रुपये है। इसके अंडे की कीमत करीब 10 रुपये प्रति अंडा है।
बटेर पालन के फायदे
बटेर पालन में टीकाकरण की जरूरत नहीं होती, क्योंकि इनमें बीमारियां कम होती हैं। बटेर महज 5 सप्ताह में 300 ग्राम तक बड़े हो जाते हैं और बाजार में बिकने लायक हो जाते हैं। इनकी कीमत 45-60 रुपये प्रति बटेर होती है, जो चिकन से भी महंगी हो सकती है।