India News (इंडिया न्यूज), Saanp Bhagane Ka Adivasi Tareeka: सांपों की कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और इनके एक डंक से ही व्यक्ति की मौत हो सकती है। बरसात के मौसम में या जंगलों के पास रहने वाले लोगों को अक्सर सांपों का खतरा बना रहता है। कई बार सांप घरों में घुस आते हैं, जिससे लोग डर जाते हैं और परेशान हो जाते हैं। हालांकि आदिवासी समाज सैकड़ों सालों से कुछ पारंपरिक उपायों का इस्तेमाल करता आ रहा है, जिसकी मदद से वे सांपों को घर से दूर रखते हैं। भले ही इन उपायों को वैज्ञानिक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन लोगों के अनुभव बताते हैं कि ये काफी कारगर साबित होते हैं।
घोराबच का पौधा
आदिवासी मान्यता के अनुसार घोराबच नामक एक खास पौधा सांपों को घर से दूर रखने में मदद करता है। सांपों को इसकी गंध पसंद नहीं होती, जिसके कारण वे उस जगह से दूर भागते हैं। घर के आसपास इस पौधे को लगाने से सांपों का घर में घुसना लगभग नामुमकिन हो जाता है। कई लोग इसे प्राकृतिक सुरक्षा कवच मानते हैं।
महुआ की गोली और तिल की जड़ का असर
अगर गलती से घर में सांप घुस जाए तो महुआ का तेल निकालने के बाद बची हुई गोली को जलाने से सांप तुरंत भाग जाता है। आदिवासी लोग सालों से इस तरीके को अपनाते आ रहे हैं। इसके अलावा तिल के पेड़ की जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो सांपों को भगाने में मददगार मानी जाती है।
केरोसिन का छिड़काव भी कारगर
एक और आसान तरीका है कि जहां भी सांप दिखाई दें, वहां केरोसिन का छिड़काव करें। इसकी तीखी गंध से सांप भाग जाते हैं। यह उपाय कई जगहों पर आजमाया जा चुका है और काफी कारगर माना जाता है। अगर आप भी अपने घर को सांपों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन पारंपरिक उपायों को आजमा सकते हैं।
होली पर सलमान खान ने दिया फैंस को सरप्राइज, सामने आया ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर, कहा- मिलते हैं ईद पर