India News (इंडिया न्यूज), Gandhi Jayanti 2023 Quotes: कल यानि 2 अक्टूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। साल 1869 की बात है जब गुजरात के पोरबंदर में करमचंद गांधी और देवी पुतलीबाई के घर उनकी सबसे छोटी संतान ने इस दुनिया में कदम रखा था। जिसका नाम मोहनदास करमचंद गांधी रखा गया। आज पूरी दुनिया इन्हें महात्मा गांधी के नाम से जानती है। प्यार से हम सभी इन्हें बापू भी बुलाते हैं। बापू ने भारत को आजाद कराने के लिए सत्य, अहिंसा की ऐसी अलख जगाई थी कि अंग्रेजों को हमारा देश छोड़ना पड़ा। इतने महान व्यक्ति के जन्मदिवस को लेकर देश का बच्चा- बच्चा उत्साहित है। इसकी रौनक स्कूलों, कार्यालयों में देखने बनती है। इस दिन स्कूलों में बच्चे बापू के ऊपर भाषण, निबंध या अपने विचारों को लोगों के सामने रखते हैं। महात्मा गांधी के विचारों आज भी लोगों को एक सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। तो चलिए हम सभी गांधी जयंती पर उनके विचारों को अपनाकर एक अच्छे और सही जीवन की शुरुआत करते हैं।
बापू के मोटिवेशनल कोट्स
- ‘एक सभ्य और आदर्श परिवार से बढ़करकोई और विद्यालय नहीं है।’
- ‘एक अच्छे अभिभावक जैसा कोई अन्य शिक्षक नहीं हो सकता है।’
- ‘आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।’
- ‘ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना।’
- ‘मानवता की महानता मानव होने में नहीं है बल्कि मानवीय होने में है।’
- ‘व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वो जो सोचता है, वो बन जाता है।’
- ‘सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है
वह आत्मनिर्भर है।’
- ‘आप मानवता में विश्वास मत खोइए। मानवता सागर की तरह है
अगर सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो सागर गन्दा नहीं हो जाता।’ - ‘कष्ट सहने पर ही हमें अनुभव होता है और दर्द हो
तभी हम सीख पाते हैं।’
यह भी पढ़ें:-
- ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ के नारे के साथ बापू को श्रद्धांजलि, PM ने की श्रमदान के लिए अपील
- 1 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने राज्य का हाल
- मानसून खत्म! फिर भी हो रही भारी बारिश, आ गया मौसम का ताजा अपडेट