India News (इंडिया न्यूज़), Sri Lanka’s Most Popular Kandyan Saree: विदेशों में जहां बोल्ड स्टाइल वाले वेस्टर्न कपड़ों को तवज्जों दी जाती है, तो वहीं भारत में साड़ी को सभी आउटफिट पर भारी माना जाता है। यही एक वजह भी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर आम लड़की तक हर कोई स्पेशल ओकेजन के लिए न केवल साड़ी चुनती हैं बल्कि उसमें खूबसूरत भी दिखती हैं। हालांकि, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह एक यह भी है कि साड़ी एलिगेंट दिखाने के साथ-साथ स्मार्ट और मैच्योर लुक भी देती है। साड़ी ने न केवल आम लोगों के बीच बल्कि फैशन की दुनिया में भी एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। बिल्कुल ऐसा ही कल्चर श्रीलंका का भी है, जहां की एक साड़ी पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा फेमस है।

श्रीलंका की लोकप्रिय साड़ी

भारत में बनने वाली साड़ियां बहुत ज्यादा डिमांड में रहती हैं। वहीं पाकिस्तान-बांग्लादेश, नेपाल ने भी साड़ियों के डिफ्रेंट-डिफ्रेंट स्टाइल को अपनाया है। हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका में भी एक खास साड़ी की जबरदस्त डिमांड है, जिसका नाम कैंडियन साड़ी है। बता दें कि कैंडियन साड़ी एक अलग हिस्ट्री और आइकॉनिक पहचान रखती है।

कैंडियन साड़ी की खासियत

भारतीय महिलाओं की तरह श्रीलंकाई महिलाओं में भी साड़ी बहुत ज्यादा पॉपुलर ऑउटफिट है। वहां की कैंडियन साड़ी एक ऐसी साड़ी है, जिसे ज्यादातर सिंहली महिलाएं पहनती हैं। इसे सिंहली में ओसरिया के नाम से भी जाना जाता है। इसे देश के सबसे बड़े पैमाने पर पहना और बनाया जाता है। बता दें कि सिंहली महिलाएं कैंडी शहर से आती हैं, जो श्रीलंका के प्राचीन राजाओं का अंतिम साम्राज्य था।

इस साड़ी की सबसे स्पेशल क्वालिटी इसका फ्रिल है, जो पहनने पर मिड पार्ट से होकर गुजरता है। वहीं साड़ी की प्लीट्स को लेफ्ट शोल्डर पर टक इन करके स्टाइल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस साड़ी को पहनने की स्टाइल बंगाली पैटर्न से ली गई है। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी कहना है कि कैंडियन साड़ी का अस्तित्व 543 ईसा पूर्व से जुड़ा है।

सोने-चांदी का खूबसूरत काम

कैंडियन साड़ी के साथ नॉर्मल ब्लाउज की जगह एकदम डिजाइनर पीस ऐड किया जाता है, जिसमें काफी ज्यादा एलेब्रेट होते हैं। इसमें फूली स्लीव्स, सोने-चांदी से सजी कढ़ाई, फीता और सीक्वेंस लगे होते हैं। यह ब्लाउज छोटा और टाइट फीटिंग होने के बजाए थोड़ा लंबा होता है, जो हिप्स को अच्छे से कवर करता है।

ब्लाउज आमतौर पर साड़ी के बॉर्डर या पल्लू से मेल खाता है, जो साड़ी में कॉन्ट्रास्टिंग इफेक्ट क्रिएट करता है। लेकिन कैंडियन साड़ी का ब्लाउज ज्यादातर नेचर थीम पर बेस्ड होता है, जिसमें फूल-मोर, हाथी या ज्यामितीय पैटर्न बनाए जाते हैं।

साथ ही इनके रंगों की बात करें, तो यह चटकदार रंग में आता है, जिसमें लाल-पीले, हरे और नीले से लेकर गुलाबी रंग को बहुत खूबसूरती से उकेरा जाता है। वहीं साड़ी को सोने-चांदी, जरी-बीड्स, स्टोन और पर्ल से सजाया जाता है, जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है।

श्रीलंका का नेशनल खजाना

कैंडियन साड़ी को महिलाएं अक्सर शादी-त्योहारों, धार्मिक समारोहों या सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे विशेष अवसर पर पहनती हैं। सिंहली दुल्हनें अक्सर अपने खास दिन पर कैंडियन साड़ियों में नजर आती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साड़ी श्रीलंका का नेशनल खजाना है, जो वहां के लोगों को विरासत मिला है।

आज की डेट में कैंडियन साड़ी और इसके जैकेट जैसे ब्लाउज को श्रीलंकाई महिलाओं के लिए सबसे फैशनेबल ऑउटफिट माना जाता था। हालांकि नए दौर की सिंहली मॉडर्न महिलाएं छोटे-मिड्रिफ एक्सपोजिंग ब्लाउज पसंद करने लगी हैं।

जैकलीन को भी पसंद कैंडियन साड़ी

कैंडियन साड़ी को सिंहली वूमन्स की नेशनल आउटफिट-पहचान और हेरिटेज सिंबल मानते हैं। हिस्ट्री में झांके तो 500 ईसा पूर्व जब राजकुमार विजया के वंशजों को द्वीप पर निर्वासित किया गया था, तब से सिंहली लोगों के लिए यह साड़ी प्राउड रही है। आज सेलिब्रिटीज भी इसे काफी पसंद करते हैं।

श्रीलंकाई मूल की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को भी बहुत बार खूबसूरत कैंडियन साड़ियों में देखा जा चुका है। कैंडियन साड़ी सही मायनों में श्रीलंका की सबसे लोकप्रिय साड़ी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है।

 

Also Read: