India News (इंडिया न्यूज़), Yogurt Skincare Routine, मुंबई: गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के अलावा भी कुछ स्किनेयर रूटीन की जरूरत पड़ती है। समर स्किनकेयर के लिए ऐसा ही एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है दही, जो इस मौसम में हर घर में आसानी से मिल जाता है। गर्मी के मौसम में दही को डाइट शामिल करने के साथ, स्किन के लिए भी इसके कई बेनेफिट्स हैं। तो यहां जानिए कि आप स्किनकेयर रूटीन में दही को कैसे शामिल कर सकते हैं।
1. दही और नींबू के रस का टोनर
एक चम्मच सादे दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और कॉटन पैड की मदद से इसे इस्तेमाल करें। इस टोनर से स्किन का पीएच लेवल बरकरार रहेगा और ऑयलीनेस को कम करने में मदद करेगा।
2. दही और ओटमील बॉडी स्क्रब
सादे दही में ओटमील मिक्स करें और नहाते वक्त एक्सफोलिएशन के लिए इस मिक्सचर का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के बाद स्किन स्मूद और ग्लोइंग महसूस होगी क्योंकि इस स्क्रब की मदद से डेड स्किन सेल्स अच्छी तरह से हट जाएंगे।
3. दही का फेस मास्क
एक चम्मच सादे दही में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह नेचुरल फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट करने और सूजन को कम करने में मदद करेगा।
4. दही और खीरे का आई मास्क
एक खीरे को कद्दूकस कर लें और इसे एक चम्मच सादे दही के साथ मिला लें और फिर इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इसे लगा हुआ छोड़ दें। इससे सूजन और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलेगी।
5. दही और एलोवेरा
सादा दही और एलोवेरा जेल का मिक्स्चर आपको सनबर्न से राहत दिलाएगा और त्वचा को शांत करने में मदद करेगा।