India News (इंडिया न्यूज), Richest Queen in the World: देश और दुनिया में कई अमीर राजा-रानी हुए हैं, जिनकी दौलत, ऐशो-आराम, क्रूरता और अच्छे कामों के किस्से मशहूर हैं। आज हम दुनिया की सबसे अमीर रानी के बारे में जानेंगे, जिनकी बेशुमार दौलत अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह अंबानी की दौलत से भी ज्यादा है। इसके साथ ही उन्हें बेहद क्रूर रानी के तौर पर भी याद किया जाता है। दुनिया की सबसे अमीर रानी चीन की थी। चीन की महारानी वू ज़ेटियन ने तांग राजवंश पर शासन किया। वू ज़ेटियन ने 690 से 705 ई. तक तांग राजवंश पर शासन किया।

सबसे अमीर महिला का दर्जा

महारानी वू ज़ेटियन चीन के इतिहास में सबसे अमीर महिला का दर्जा रखती हैं, इसके अलावा चीन के 2,000 साल के राजवंशीय शासन में वे एकमात्र महिला सम्राट थीं। उनके अलावा कोई भी दूसरी महिला चीन में राजगद्दी तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। इसलिए इस महिला को चीन की एकमात्र रानी भी कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की महिला शासक वू ज़ेटियन की कुल संपत्ति 16 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी। जबकि अंबानी की कुल संपत्ति करीब 110 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। यानी चीन की इस महारानी की संपत्ति दुनिया के मौजूदा अमीर लोगों जैसे अंबानी, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग आदि से कहीं ज़्यादा थी।

वू ज़ेटियन जब 13-14 साल की थी, तो सम्राट ताइज़ोंग ने उसे अपनी उपपत्नी बना लिया। तब से वह महल में रहने लगी और धीरे-धीरे राजा के करीब आ गई। बाद में वू ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद वू ने राजगद्दी पाने के लिए एक-एक करके शाही परिवार के सभी सदस्यों को मारना शुरू कर दिया।

लकवे के अटैक को तुरंत काबू में ले लेगा ये उपाय, बच जाएगी रोगी की जान, जानें उपाय और उसे करने का सही तरीका?

महल में कई लोगों को मार डाला

सिंहासन तक पहुँचने के लिए वू ने महल में कई लोगों को मार डाला ताकि वह सभी से छुटकारा पाकर खुद रानी बन सके। उसने शाही परिवार के एक दर्जन से ज़्यादा सदस्यों को मार डाला। साथ ही, शाही परिवार के प्रति वफ़ादार सभी दरबारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मार डाला। यहाँ तक कि उसने अपनी बेटी की भी गला घोंटकर हत्या करवा दी।यही वजह है कि वू ज़ेटियन को इतिहास की सबसे अमीर रानी के साथ-साथ सबसे क्रूर रानी के रूप में भी जाना जाता है। उनके शासनकाल को सबसे ज़्यादा खून-खराबे वाले दौर के रूप में याद किया जाता है।

लिवर की सारी गंदगी चूस लेती है इस देसी ड्रिंक का जूस, मात्र 24 घंटे में नया कर देती है लिवर, जानें सेवन का सही तरीका!